मधेपुरा : प्रेमी संग भागी लड़की, बैरंग लौटी बरात

Published at :14 May 2017 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा : प्रेमी संग भागी लड़की, बैरंग लौटी बरात

सिंहेश्वर : उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में शुक्रवार की रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब शादी करने बरात लेकर आये दूल्हे को बरात लेकर बैरंग वापस लौटना पड़ गया. बरात आने से कुछ देर पहले ही लड़की अपनी प्रेमी के संग फरार हो गयी. इसलिए दूल्हे को खाली हाथ लौटना […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में शुक्रवार की रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब शादी करने बरात लेकर आये दूल्हे को बरात लेकर बैरंग वापस लौटना पड़ गया. बरात आने से कुछ देर पहले ही लड़की अपनी प्रेमी के संग फरार हो गयी. इसलिए दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा. सिंहेश्वर मंदिर में शुक्रवार की रात एक साथ दर्जनों शादियां संपन्न हुई.

इस दौरान मंदिर परिसर में शादी मंडप से दुल्हन के गायब होने की चर्चा होने लगी. खोजबीन करने पर पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गयी.

दूल्हा को पहले देख दुल्हन ने किया पास : मौके पर लोगों ने बताया कि शुक्रवार को गौरीपुर वार्ड संख्या सात निवासी दयानंद मुखिया के पुत्र मिथलेश कुमार व दिभरा (हैरला) सहरसा निवासी लड़की की शादी मंदिर से होनी तय हुई थी. तय दिन व तारीख पर लड़की पक्ष के सभी परिजन सुबह से ही मंदिर परिसर में विवाह को लेकर विधि व्यवस्था देख रहे थे. लेकिन लड़की ने लड़के को देखने की बात अपने परिजनों को बतायी. पहले तो परिजनों ने इस बात से मना कर दिया.
लेकिन लड़की के जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा और लड़केवालों से बात कर लड़का को मंदिर भेजने को कहा. मंदिर नजदीक होने के कारण लड़केवालों ने भी इस बात पर अपनी रजामंदी दिखायी और लड़के को दो-तीन लड़कों के साथ मंदिर भेज दिया. लड़का-लड़की ने एक दूसरे को देखा और दोनों ने अपनी रजामंदी से शादी करने की बात कही. लड़की ने भी दुल्हे को पहली ही नजर में पासकर दिया.
प्रेमी हुआ पास, दूल्हा हुआ फेल
दूल्हा को देख कर रजामंदी के बाद भी दुल्हन ने प्रेमी को पास कर दूल्हा को फेल कर दिया. दुल्हन ने जब दूल्हा को पसंद कर लिया तो दूल्हे के घर शादी की रश्म शुरू कर दी गयी थी. उधर, लड़कीवाले भी तैयारी को अंतिम रूप देने में जूट गये. वहीं लड़कीवालों को किसी होटल
मधेपुरा : प्रेमी संग.में जगह न मिलने के कारण बराती के खाने का इंतजाम लड़केवालों को खुद करने को कहा. इसके बाद लड़केवालों को खाना खिलाने में थोड़ी देर हो गयी और रात के लगभग बारह बजे एक सौ बरातियों के साथ दूल्हा मंदिर पहुंचा. वहां जब लड़केवालों ने लड़कीवाले से संपर्क किया तो उन्होंने पहले बताया कि उसके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत काफी खराब हो जाने के कारण वापस आना पड़ा. हालांकि लड़केवालों ने इस बात पर आपत्ति जतायी और लड़कीवाले को वापस आने को कहा लेकिन वो लोग वापस नहीं आये. बाद में लड़केवालों को मालूम हुआ कि लड़की प्रेमी के साथ मंदिर से भाग गयी थी. इस घटना के बाद शादी में शामिल होने के लिये आये बराती व लड़का सभी को बैरंग वापस लौटना पड़ा.
सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में होनी थी शादी
बरात आने के कुछ देर पहले ही लड़की हो गयी फरार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन