जांच में पेट्रोल पंप के दो नोजल सील

Published at :11 May 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
जांच में पेट्रोल पंप के दो नोजल सील

जिला आपूर्ति पदाधिकारी व माप-तौल निरीक्षक को पंपों का औचक निरीक्षण कर जांच का दिया निर्देश मधेपुरा : जिले में पेट्रोल पंप द्वारा दिये जा रहे तेल के भौतिक सत्यापन के लिए डीएम मो सोहैल द्वारा टीम गठित कर जांच कराई जा रही है. इस कड़ी में चिप लगाकर मशीन की प्रोग्रमिंग से छेड़छाड़ कर […]

विज्ञापन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी व माप-तौल निरीक्षक को पंपों का औचक निरीक्षण कर जांच का

दिया निर्देश
मधेपुरा : जिले में पेट्रोल पंप द्वारा दिये जा रहे तेल के भौतिक सत्यापन के लिए डीएम मो सोहैल द्वारा टीम गठित कर जांच कराई जा रही है. इस कड़ी में चिप लगाकर मशीन की प्रोग्रमिंग से छेड़छाड़ कर कम तेल देने वाले एक पेट्रोल पंप को जहां सील कर दिया गया है. वहीं अन्य कई पंप की जांच कर कम डिलेवरी वाले नोजल का पुन: सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है.
इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रौशन व मापतौल निरीक्षक सुबोध कुमार पूर्वे को पंपों का औचक निरीक्षण कर जांच का निर्देश दिया गया है. वहीं दोनों एसडीएम को भी अपने अनुमंडल क्षेत्र में कम तौलने वाले पंप की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. डीएम के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में मंगलवार की देर शाम आलमनगर में पेट्रोल पंप की जांच की गयी.
आलमनगर मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर एसडीएम उदाकिशुनगंज एसजेड हसन, एमओ आलमनगर झुन्नु मल्लिक, एमओ उदाकिशुनगंज रविंद्र कुमार, एमओ बिहारीगंज अरविंद कुमार, सीओ आलमनगर विकास कुमार सिंह व माप तौल विभाग के निरीक्षक सुबोध कुमार पूर्वे की संयुक्त टीम द्वारा देर शाम निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान सरकारी मानक के अनरूप जांच में एक नोजल से 160 एमएल व एक नोजल से 110 एमएल तेल कम पाया गया. निरीक्षण के उपरांत एसडीएम ने दो नोजल को सील कर दिया. साथ हीं सभी नोजल को पुन: सत्यापन करवाने का निर्देश दिया. पेट्रोलपंप पर निरीक्षण की खबर सुनते हीं लोगों की भीड़ जमा हो गया. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पेटेल पंप पर जांच से पेट्रोलपंप मालिकों में जहां हड़कंप व्याप्त है. वहीं आम लोग, गाड़ी मालिक व किसानों में खुशी व्याप्त है.
पंप डीलरों ने रखी अपनी बात
पेट्रोल पंपों पर नोजल के भौतिक सत्यापन का डीलरों के संघ ने स्वागत करते हुए कहा है कि इस बात की भी जरूरत है कि पेट्रोल पंप पर तेल कंपनी द्वारा भेजे गये तेल टेंकर की भी फ्लोमीटर के माध्यम से औचक निरीक्षण कर सत्यापन कराया जाय. डीलरों ने कहा तेल की डिलेवरी पर मौसम की गरमी एवं सर्दी का भी प्रभाव पड़ता है. साथ ही इवो प्रेशन की वजह से पेट्रोल डिलेवरी के समय उड़ता भी है. इसी की वजह से तेल कंपनी द्वारा भी दस लीटर में प्लस, माइनस 50 एमएल तक को सही माना गया है. वहीं नोजल पूर्णत: मशीन है. इसमें गड़बड़ी की आशंका रहती है. इसलिये भी लगातार पेट्रोल पंप मालिक खुद भी नोजल की चेकिंग करते हैं. डीलरों ने कहा पेट्रोल पंप पर तेल ग्राहकों को प्रति लीटर मीटर पर दिखाकर दिया जाता है. लेकिन यह बिडंबना है कि खुद डीलर को टेंकर द्वारा आपूर्ति किये गये तेल को प्रति लीटर किसी मीटर पर देखने की सुविधा नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन