मधेपुरा सुपर किंग के नाम रहा एमपीएल का खिताब

रौशन पट्वे बने मैन आफ दी टूर्नामेंट मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार देर रात संपन्न पहले मधेपुरा प्रीमियम लीग का खिताब मधेपुरा सुपर किंग ने जीता. एमपीएल 2017 के फाइनल की शुरुआत दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व राष्ट्रगान के साथ किया गया. इस दौरान जिला क्रिकेट […]
रौशन पट्वे बने मैन आफ दी टूर्नामेंट
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार देर रात संपन्न पहले मधेपुरा प्रीमियम लीग का खिताब मधेपुरा सुपर किंग ने जीता. एमपीएल 2017 के फाइनल की शुरुआत दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व राष्ट्रगान के साथ किया गया. इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव रोहन सिंह, पूर्व खिलाड़ी हरेराम कामती ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा स्टेडियम खड़ा होकर देश के सम्मान में नारे भी लगाये.
फाइनल के मुख्य निर्णायक की भूमिका में त्रिदीप गांगुली बुबुन दा और संजीव कुमार बंटू थे. निर्णायक ने दोनों टीमों को टॉस के लिए आमंत्रित किया. जिसमें मधेपुरा सुपर किंग के कप्तान राजेश मुखिया ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा सुपर किंग 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन पर सिमट गयी. बल्लेबाज अभिषेक आनंद 9, सन्नी 8 रन, रौशन पट्वे 10 रन, पिन्टू यादव 14 रन और संतोष 7 रन का योगदान रहा. पहली पारी में गौतम ब्लास्टर के गेंदबाजों ने शानदान गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. जिसमें गेंदबाज विभाष 2, ओमप्रकाश 2, राजा 1, अंजार 1 और धरमेंद्र ने 1 विकेट हासिल की. वहीं जवाब में खेलने उतरी
गौतम ब्लास्टर के बल्लेबाजों ने 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 63 ही बना सकी. जिसमें विनीत 17, धीरेन्द्र 17 रन का योगदान रहा. मधेपुरा सुपर किंग ने घातक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रर्दशन किया . मधेपुरा सुपर किंग के गेंदबाजों में सन्नी 2, कप्तान राजेश मुखिया 2, संतोष 3 और रौशन पट्वे ने 1 विकेट हासिल किया. इस दौरान बेस्ट कैच धीरेन्द्र, बेस्ट फील्डर मनोज, बेस्ट बौलर अंजार, बेस्ट बल्लेबाज रौशन पट्वे, मैन आफ द मैंच रौशन पट्वे,
मैन आफ रूजा एमपीएल 2017 रौशन पट्वे को प्रदान किया गया. गौतम ब्लास्टर के मालिक अमित कुमार गौतम को और मधेपुरा सुपर किंग के मालिक अंकित सिंह को आयोजन समिति के ओर से दोनों अंपायरों ने नकद पुरस्कार से सम्मानित किया. उपविजेता गौतम ब्लास्टर को संजय कुमार सिंह ने कप प्रदान किया और रूजा एमपीएल 2017 के विजेता टीम मधेपुरा सुपर किंग को मधेपुरा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कप प्रदान किया गया.
मंच पर सभी टीमों के मालिक होली क्रास यूनाईटेड की बंदना घोष एवं गजेन्द्र यादव, दास्तान रौकरर्स के गुलजार कुमार बंटी, श्याम राईडर के सुधीर कुमार, जेपी वारियरर्स के भानू प्रताप, मधेपुरा सुपर किंग के अंकित सिंह, गौतम ब्लास्टर के अमित कुमार गौतम को भी आजोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया. मधेपुरा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ मुन्ना यादव भी मंच पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों और आजोजकों का हौसला बढ़ा रहे थे. इसके अलावे मंच पर राकेश सिंह, रिंकु सिंह, पी यदूवंशी, एमपीएल संरक्षक कुणाल कृष्ण सहित मधेपुरा के गणमान्य उपस्थित थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार मोनी ने टूर्नामेंट के समापन पर भावुक होकर उपस्थित दर्शकों से पुन: अगले साल और बेहतर तरीके से एमपीएल सीजन दो करने की बात कही तथा पूरी एमपीएल कमिटि और सभी टीम मालिकों को धन्यवाद दिया. सचिव अनिल गुप्ता ने सभी टीम मालिकों और दशकों के साथ-साथ आयोजन में सहयोग करने वाले सभी प्रायोजकों को धन्यवाद दिया. इनमें सेफटी जोन, रूजा इनर्जी सिस्टम, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, यूनिक हीरो, शंकर मोर्टर पूर्णिया, अभय ट्रेक्टर, ओटो जोन सहित अन्य प्रायोजकों को धन्यवाद दिया. उदघोषक की भूमिका गणेश शंकर एवं अमित आनंद ने निभाये . सक्रिय कार्यकरता के रूप में अमरनाथ, महेश, आशीष, मनन, रौसन, बिट्टू आदि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए मैदान में डटे रहे. यह जानकारी एमपीएल के मीडिया प्रभारी विकाश कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




