कुलियों ने उठायी अपनी समस्याएं

मधेपुरा : पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के मंडल प्रबंधक आरके जैन के दौरम मधेपुरा स्टेशन निरीक्षण के दौरान कुलियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. कुलियों ने कहा कि स्टेशन परिसर स्थित कुली विश्राम गृह में लगभग छह महीनों से बिजली सप्लाई बंद है. इस बाबत कुली दिनेश पासवान, कुली नंबर 12 ने बताया […]
मधेपुरा : पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के मंडल प्रबंधक आरके जैन के दौरम मधेपुरा स्टेशन निरीक्षण के दौरान कुलियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. कुलियों ने कहा कि स्टेशन परिसर स्थित कुली विश्राम गृह में लगभग छह महीनों से बिजली सप्लाई बंद है. इस बाबत कुली दिनेश पासवान, कुली नंबर 12 ने बताया कि कुली विश्राम गृह में अगर वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहते हैं तो यहां के एक कर्मचारी बिजली सप्लाई नहीं दे रहे हैं. ऐसे में इस भीषण गरमी में कुली विश्राम गृह में कुली कैसे रह पायेंगे. इस पर डीआरएम ने संबंधित इंजीनियर को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




