शराबी युवकों ने छात्राओं पर फब्तियां कसी, गिरफ्तार

Published at :27 Apr 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
शराबी युवकों ने छात्राओं पर फब्तियां कसी, गिरफ्तार

कुमारखंड : श्रीनगर थाना के श्रीनगर गांव में दो शराबी युवकों को स्कूली छात्राओं को फब्ती कसना मंहगा पड़ गया. ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रामनगर बाजार स्थित कृत्यानंद मुखिया के यहां से जदिया (सुपौल) निवासी दो युवक दिलीप मंडल व अनिल मंडल को शराब पीकर […]

विज्ञापन

कुमारखंड : श्रीनगर थाना के श्रीनगर गांव में दो शराबी युवकों को स्कूली छात्राओं को फब्ती कसना मंहगा पड़ गया. ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रामनगर बाजार स्थित कृत्यानंद मुखिया के यहां से जदिया (सुपौल) निवासी दो युवक दिलीप मंडल व अनिल मंडल को शराब पीकर छात्राओं पर फब्ती कसना मंहगा पड़ गया. दोनों युवक मंगलवार को रामनगर बाजार से निकलने के बाद मिर्चाइ बाड़ी उपवितरणी नहर के पुल पर बैठकर जमकर शराब पिया.

शराब पीने के बाद दोनों युवक घर की ओर चल दिये. इसी दौरान श्रीनगर गांव के पास पहुंचते ही मोटर साइकिल का पेटोल समाप्त हो गया. नशे में धुत दोनों युवक मोटर साइकिल खीच कर टिकुलिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विद्यालय से पढ़कर लौट रही छात्राओं पर अशलील फब्ती कसने लगा. फब्ती कसने पर छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया. ग्रामीण ने दोनों युवक को पकड़ जमकर पिटाई कर दी. इसी दौरान ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक को सूचना देकर बुलाया और दोनों शराबी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन