भूविवाद में दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन व्यक्ति घायल

Published at :24 Apr 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
भूविवाद में दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन व्यक्ति घायल

मधेपुरा : रविवार को भर्राही ओपी क्षेत्र के मधुवन वार्ड नंबर दो में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. पहले पक्ष के घायल गजेंद्र नारायण पोद्दार ने बताया कि सरकारी अमीन द्वारा जमीन का सर्वे […]

विज्ञापन

मधेपुरा : रविवार को भर्राही ओपी क्षेत्र के मधुवन वार्ड नंबर दो में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. पहले पक्ष के घायल गजेंद्र नारायण पोद्दार ने बताया कि सरकारी अमीन द्वारा जमीन का सर्वे किया जा रहा था. सर्वे के दौरान ही अमीन से दूसरे पक्ष के विजय यादव उर्फ ठाकुर यादव से कहासुनी होने लगा इसी क्रम में बात आगे बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया.

मारपीट में उमाकांत पोद्दार, मुकेश, विजेंद्र, राजेश, गुड‍्डू घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष के अमरेंद्र यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया. गजेंद्र नारायण पौद्दार ने कहा कि 14 डिसमल जमीन का विवाद न्यायालय में 2013 से ही चल रहा है. दूसरे पक्ष के विजय यादव उर्फ ठाकुर यादव का कहना है कि इस जमीन पर कई वर्षों से घर बनाकर रह रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन