सोने व अष्टधातु की चार मूर्तियां हुईं चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध . मधेपुरा के मदनपुर वार्ड-13 की घटना मंदिर का ताला तोड़ कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम मधेपुरा : सदर प्रखंड मधेपुरा के मदनपुर वार्ड-13 में अवस्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में सोना व अष्टधातु से निर्मित भगवान की चार मूर्तियां बुधबार की रात ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी. इसमें लगभग एक लाख […]
विज्ञापन
अपराध . मधेपुरा के मदनपुर वार्ड-13 की घटना
मंदिर का ताला तोड़ कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
मधेपुरा : सदर प्रखंड मधेपुरा के मदनपुर वार्ड-13 में अवस्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में सोना व अष्टधातु से निर्मित भगवान की चार मूर्तियां बुधबार की रात ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी. इसमें लगभग एक लाख रुपये का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बाबत पुजारी रामपुकार मेहता ने बताया कि बुधवार की शाम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर गर्भगृह में ताला लगा दिया गया था. गुरुवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा की मंदिर का ताला टूटा हुआ था और एक भी भगवान की मूर्ति नहीं थी तब जाकर ग्रामीण द्वारा आस पास खोजबिन की गयी. लेकिन एक भी मूर्ति नहीं मिल पायी.
मौके पर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव सुधांशु कुमार, राविलोचन कुमार, पूर्व प्रधानाध्यपक रामवल्लभ यादव ने कहा कि 70 वर्ष पुराना मंदिर था जो कि मनोकामना पूर्ण मंदिर था जो लोग यहां आते थे. उसका मोनोकामना पूर्ण होती थी. मूर्ति चोरी होने से वहां के लोगों में काफी निराशी छाई है. वहीं वार्ड सदस्य सोनेलाल यादव ने कहा कि कई वर्ष पुरानी मूर्ति थी जो लोगों की आस्था के केंद्र थी. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना थाना को दिया जा रहा है और इसकी जांच होनी चाहिए और चोरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मौके पर रविंद्र बाबा, शिवकुमार मेहता, शिवदत्त मेहता, पिंटू कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, शशि कुमार,रामकुमार,भीखन पासवान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




