शहर में पानी-पानी, गांवों में तबाही

Published at :21 Apr 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में पानी-पानी, गांवों में तबाही

आफत . आंधी व बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सड़क पर जलजमाव मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को गरमी से राहत मिली, वहीं पूरे शहर में जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार की शाम से शुरू हुई आंधी व बारिश ने गुरुवार की दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही. बारिश […]

विज्ञापन

आफत . आंधी व बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सड़क पर जलजमाव

मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को गरमी से राहत मिली, वहीं पूरे शहर में जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार की शाम से शुरू हुई आंधी व बारिश ने गुरुवार की दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही. बारिश ने जिले में किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. मक्का, गेहूं, आम, लीची समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है.
मधेपुरा : बारिश से जिला मुख्यालय की सड़कों पर पानी जमा हो गया. बुधवार की शाम से रुक-रुक हो रही आंधी-बारिश से लोग काफी परेशान हैं. तेज बारिश के कारण मुख्यालय के नालों के ऊपर से बहने लगा. जिस कारण मुख्य बाजार में नीचे बैठ कर सब्जी बचने वाले को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पानी के बहाव को लेकर नीचे रखें सब्जी भी पानी में बहने लगे. जिसे आनन फानन में तेज बारिश में सब्जी वाले सुरक्षित जगह पर रखा.
बारिश से शहर की सड़क खीच खीच हो गयी है लोगों का पैदल चलना हुआ दुश्वार हो गया. वहीं बारिश के कारण जगजीवन पथ, रेलवे ढाला, कर्पूरी चौक, भिरखी मुहल्ला, जीवन सदन समेत आदि दर्जनों जगह जल जमाव हो गया है. वहीं पश्चिमी बायपास के निकट बारिश का पानी घरों में घुस गया. जिसे लोगों के द्वारा मिट्टी का ढेर जमा कर पानी को रोकते हुए देखा गया.
सिंहेश्वर प्रतिनिधि के अनुसार बिन मौसम की बारिश के कारण कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रखंड मुख्यालय से सटे गांव रामपट्टी के शंभु सिंह, कार्तिक सिंह, नरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, दीपनारायण यादव, कुन्दन कुमार मन्नु, लालपुर सरोपट्टी के रवि राम व विषहरिया टोला सरोपट्टी के मनु सिंह, कुमोद झा ने बताया कि किसानों को इस बिन मौसम बारिस के कारण काफी क्षति हुई है. इस वर्षा के कारण कटे हुये गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है.
लगातार बारिस होने के कारण अब गेहूं अंकुरित हो जायेंगे और इस वजह से जो भी गेहूं अंकुरित होगा वो बेकार हो जायेगा. हालांकि केला में वर्षा होने के कारण पटवन का पैसा जरूर बचा है. जबकि मकई के फसल में कहीं नुकाशान तो कहीं फायदा हुआ है. हालांकि इस वर्षा के कारण मूंग की खेती में देरी जरूर होगी. प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार सुबह व बुधवार की संध्या हुई बारिश से चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी. कोई ऐसा सड़क नहीं, कोई ऐसा रास्ता नहीं, कोई ऐसी गली नहीं जहां जलजमाव ना हो.
हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है. मुख्यालय के महावीर चौक, मंदिर रोड, शांतिवन गली, पोस्ट ऑफिस रोड, धन्यवाद चौक, ब्लॉक रोड, दुर्गा चौक, सहित मुख्य सड़क की स्थिति पुरी तरह से नारकीय बन चुकी है. दुर्गा चौक व पोस्ट ऑफिस रोड की स्थिति इतनी दयनीय है कि साइकिल, मोटरसाइकिल का आधा से ज्यादा पहिया पानी में डूब जाता है.
कहते हैं प्रखंड कृषि पदाधिकारी: प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत से किसी भी प्रकार क्षति की सुचना नहीं मिली है. जो भी गेहूं भीगा है हवा लगने के बाद वह तैयार हो जायेगा. अगर किसी प्रकार की क्षति होती है तो सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं जरूर दी जायेगी.
बारिश से शहर की सड़क हो गयी कीचड़मय, लोगों का पैदल चलना
भी हो गया दुश्वार
शहर की सभी सड़कों सहित सभी गलियों में हुआ जलजमाव
तेज बारिश के कारण मुख्यालय के नालों के ऊपर से बहने लगा गंदा का पानी
लोगों ने प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन