लक्ष्मण के पुत्र से जबरन कराया गया हस्ताक्षर

मुरलीगंज : बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन मेहता की गाड़ी से कुचल कर मुरलीगंज प्रखंड के रजनी के पोखर टोला निवासी लक्ष्मण साह सिलीगुड़ी में कोमा में पड़े हैं. गरीब लक्ष्मण साह की सात संतानें बिलख रही हैं. बूढ़ी लकवाग्रस्त मां हर घड़ी विधायक को कोस रही है. उनकी पत्नी मीना देवी अपने परिजन और […]
मुरलीगंज : बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन मेहता की गाड़ी से कुचल कर मुरलीगंज प्रखंड के रजनी के पोखर टोला निवासी लक्ष्मण साह सिलीगुड़ी में कोमा में पड़े हैं. गरीब लक्ष्मण साह की सात संतानें बिलख रही हैं. बूढ़ी लकवाग्रस्त मां हर घड़ी विधायक को कोस रही है. उनकी पत्नी मीना देवी अपने परिजन और ग्रामीणों के सामने अपने पति की जिंदगी के लिए हाथ पसारने से गुरेज नहीं कर रही हैं. इन स्थितियों में ग्रामीणों में अपने विधायक के प्रति जबरदस्त नाराजगी है.
उनका कहना है कि लक्ष्मण को पीएचसी पहुंचाने के बाद विधायक ने ऐसे मुंह मोड़ा जैसे इस घटना से उनका कोई वास्ता ही न हो. लक्ष्मण की बेटी किरण ने अपने आवेदन में पुलिस पर आरोप लगाया है कि एक सादा कागज पर उनके भाई से जबरन दस्तखत करा लिया गया. जब वे लोग आवेदन ले कर बिहारीगंज एवं मुरलीगंज थाना गये तो कहीं भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. गांववालों का कहना है कि घटना जब लोगों के सामने हुई तो इसे झुठलाया कैसे जा सकता है. एक जनप्रतिनिधि को ऐसा आचरण शोभा नहीं देता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




