झाड़ी में पड़ा मिला नवजात

मधेपुरा : भर्राही ओपी क्षेत्र के नेहालपट्टी व सुंदरपट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के बगल में एक झाड़ी से मंगलवार अहले सुबह नवजात मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे के आसपास रेलवे ट्रैक के समीप शौच करने गये ग्रामीणों की नजर कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी. […]
मधेपुरा : भर्राही ओपी क्षेत्र के नेहालपट्टी व सुंदरपट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के बगल में एक झाड़ी से मंगलवार अहले सुबह नवजात मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे के आसपास रेलवे ट्रैक के समीप शौच करने गये ग्रामीणों की नजर कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी. ग्रामीण रिंकी देवी ने नवजात को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया.
जहां अस्पताल प्रबंधक द्वारा शिशु को एसएनसीयू में भरती कर इलाज शुरू कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधक संजीव सिन्हा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर नवजात का कागजात बना कर डीएस अखिलेश कुमार के समक्ष विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के संचालिका सुधा कुमारी को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




