आग लगने से लाखों का नुकसान

जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत भातखोरा पंचायत के मुशहर्निया रही वार्ड पांच में सोमवार को पांचो दास के घर में आग लग गया. जिसमें लाखों रुपये का सामान जल गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. प्रखंड के भातखोरा पंचायत के वार्ड पांच में दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह […]
जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत भातखोरा पंचायत के मुशहर्निया रही वार्ड पांच में सोमवार को पांचो दास के घर में आग लग गया. जिसमें लाखों रुपये का सामान जल गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. प्रखंड के भातखोरा पंचायत के वार्ड पांच में दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से पांचो दास के घर में आग लग गयी. जिसमें दो घर जल गये. साथ ही घर में रखे कपड़े, बर्तन, चौकी, अनाज, सहित कई कीमती सामान जल गया. घटना की जानकारी सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार को दी गयी है. सीओ ने कहा कि पीड़ित के यहां कर्मचारी को भेजकर रिपोर्ट कर जल्द राहत सामग्री दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




