चतरा: बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने किया कार्यालय का घेराव
बिजली कार्यालय का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता
Chatra News: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चतरा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया. इस मौके पर बिजली डर कम करने की मांग की गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा से दीनबंधु की रिपोर्ट
आपके शहर में
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को बिजली कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान बिजली बिल बढ़ोतरी और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घेराव कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में किया गया.
ये लोग भी हुए शामिल
सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, प्रदेश के नेता अमरदीप यादव, अक्षयवट पांडेय, अशोक शर्मा समेत कई शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया.
विधायक ने क्या कहा?
विधायक ने कहा कि लगातार बिजली दर की बढ़ोतरी झारखंड सरकार कर रही है जिससे आम लोग परेशान हैं. इसके साथ बिजली कटौती भी अधिक की जा रही है. गर्मी में उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल रही है. स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से अधिक पैसा वसूला जा रहा है. भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है. इसे लेकर आज बिजली कार्यालय समक्ष कार्यक्रम किया गया.
बिजली दर कम करने की मांग
कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से बिजली दर कम करने की मांग की. मौके जिला महामंत्री मृत्युजंय सिंह, काली यादव, मिथिलेश गुप्ता, भोला प्रसाद, कपिल दांगी, जीतन राम, जय प्रकाश सिंह, गोविंद तिवारी, शीला देवी और अन्य शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी
यह भी पढ़ें: धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए