बकरी चराने गयी नाबालिग से दुष्कर्म

पुरैनी : थाना क्षेत्र में शुक्रवार संध्या गांव के ही एक शादीशुदा युवक के द्वारा बकरी चराने गयी 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर पुरैनी थाना पहुंचे. इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता के निशानदेही पर गांव के ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. […]
पुरैनी : थाना क्षेत्र में शुक्रवार संध्या गांव के ही एक शादीशुदा युवक के द्वारा बकरी चराने गयी 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर पुरैनी थाना पहुंचे. इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता के निशानदेही पर गांव के ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पिता के द्वारा दिये गये आवेदन पर आरोपित के खिलाफ पुरैनी थाना में प्राथमिक दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा गया.
वहीं घटना की सूचना पाकर एसपी विकाश कुमार और एसडीपीओ अरुण कुमार दूबे भी पुरैनी थाना पहुंचे व मामले की जानकारी ली.मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने गांव के ही बहियार में बकरी चराने के लिए गयी थी. इसी बीच आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे थाना ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




