वार्ड नंबर 18 में ताला तोड़ कर घर से दो लाख के सामान की चोरी

Published at :23 Dec 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड नंबर 18 में ताला तोड़ कर घर से दो लाख के सामान की चोरी

मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में किराये के मकान में रह रहे सूर्य नारायण साह के घर में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग दो लाख का सामान चुरा ले गया. पीड़ित का पुरानी कचहरी के पास कंगन गिफ्ट कॉर्नर के नाम से दुकान है. सूर्य नारायण साह ने […]

विज्ञापन

मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में किराये के मकान में रह रहे सूर्य नारायण साह के घर में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग दो लाख का सामान चुरा ले गया. पीड़ित का पुरानी कचहरी के पास कंगन गिफ्ट कॉर्नर के नाम से दुकान है. सूर्य नारायण साह ने बताया कि वे किसी कार्य के लिए मधेपुरा से बाहर गये हुए थे.

बुधवार को पत्नी पड़ोस में शादी में गयी हुई थी. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमीरा तोड़कर नगद राशि 65 हजार, दस पीस चांदी का सिक्का, चांदी का पायल, चांदी का कमरधनी एवं अन्य सामान लेकर भाग निकला पीड़ित ने गुरुवार को सदर थाना में आवेदन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन