पढ़ाई के साथ खेल भी महत्वपूर्ण : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : संत अवध कृति खेल मैदान पर प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोशिएसन के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, खेल गुरू संत बाबू एवं प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएसन के जिला अध्यक्ष श्री किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से […]
विज्ञापन
मधेपुरा : संत अवध कृति खेल मैदान पर प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोशिएसन के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, खेल गुरू संत बाबू एवं प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएसन के जिला अध्यक्ष श्री किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से संघ का झंडा लहरा एवं मशाल जलाकर किया. मौके पर अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष किशोर कुमार, सचिव चंद्रिका यादव, प्रवक्ता श्री मानव सिंह एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया गया. अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान माया विद्या निकेतन के बच्चों ने गाया. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि खेल से बच्चों का शारारिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है. निजी विद्यालयों का यह पहल काफी प्रशंसनीय है.
आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अति महत्वपूर्ण हो गया है. जिला खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने हुए कहा कि अब सरकारी विद्यालयों के तरह निजी विद्यालय के बच्चें भी सभी खेलों में भाग ले सकते हैं. खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला में किसी प्रकार की समस्या हो तो बेहिचक अपनी बात को रख सखते हैं. जिला खेल कोषांग के द्वारा उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा. जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि निजी विद्यालय के बच्चे अब प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन कर रहे है. जिला में इस तरह का निजी विद्यालय के द्वारा यह पहला आयोजन है. जिला के विभिन्न प्रखंड से आए हुए निजी विद्यालय के निदेशक का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बच्चों को खेल भावना से खेल खेलनी चाहिए खेल में किसी एक की ही जीत होती है. विभिन्न खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देते हुए एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिला में निजी विद्यालयों के द्वारा बेहतर माहौल बनाया गया है. खेल से बच्चों के मन का हिचकिचाहट समाप्त होता है और प्रतिभा निखरकर सामने आती है. सदर इंसपेक्टर मनीष कुमार ने कहा कि खेल से भाई-चारा बढ़ता है. इससे एक अच्छे समाज का निर्माण होता है. खेल से स्वच्छ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है.
हॉली क्रॉस स्कूल ने उपविजेता कप पर जमाया कब्जा
बॉलीबाल में प्रथम दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, द्वितीय होली क्रोस स्कूल रहा. वहीं कबड्डी लड़का वर्ग सीनियर में दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी प्रथम, होली क्रोस द्वितीय, जूनियर वर्ग में होली क्रोस प्रथम तथा दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल द्वितीय, बालिका वर्ग सिनीयर में होली क्रोस गर्ल्स स्कूल प्रथम,
माया विद्या निकेतन द्वितीय, जूनियर वर्ग में तुलसी पब्लिक स्कूल प्रथम एवं होली क्रोस गर्ल्स स्कूल द्वितीय, सूज रेस में डी ए भी उदाकिशुनगंज प्रथम, डी ए भी उदाकिशुनगंज द्वितीय, तथा दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल तृतीय, चेस सिनीयर बालिका वर्ग में होली क्रोस गर्ल्स स्कूल प्रथम, माया विद्या निकेतन द्वितीय, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल तृतीय, जूनियर वर्ग में माया विद्या निकेतन प्रथम, होली क्रोस गर्ल्स स्कूल द्वितीय, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल तृतीय, लड़का सीनियर वर्ग में माया विद्या निकेतन प्रथम, होली क्रोस द्वितीय, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल तृतीय, जूनियर वर्ग में माया विद्या निकेतन प्रथम, डी ए वी उदाकिशुनगंज द्वितीय, तुलसी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया.
एथलेटिक्स के उँची कूद बालक सीनियर वर्ग में चन्द्रशेखर कुमार, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल प्रथम, ऋितिक कुमार, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल द्वितीय, आकाश कुमार दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल तृतीय, जूनियर वर्ग में गुड्डू कुमार माया विद्या निकेतन प्रथम, अजय कुमार दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल द्वितीय, चिराग राज दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल तृतीय, लम्बी कूद बालक सीनियर वर्ग में भीष्म भाष्कर दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी प्रथम, सौरभ सानी होली क्रोस स्कूल द्वितीय, सोनू कुमार सार्क इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, जूनियर वर्ग में गुड्डू कुमार माया विद्या निकेतन प्रथम, अजय कुमार दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल द्वितीय, विकास कुमार माया विद्या निकेतन तृतीय, लम्बी कूद सीनियर बालिका वर्ग में सिम्पी कुमारी सुमति विद्या निकेतन, प्रथम, सिरवानी टुड्डू माया विद्या निकेतन द्वितीय, नयनसी रंजन होली क्रोस गर्ल्स स्कूल तृतीय, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग सीनियर में स्वर्णा तुलसी पब्लिक स्कूल प्रथम, मुस्कान होली क्रोस गर्ल्स स्कूल द्वितीय, युक्ति कुमारी सार्क इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, जूनियर वर्ग में रूची प्रिया तुलसी पब्लिक स्कूल प्रथम, ममता डी ए वी उदाकिशुनगंज, कल्पना तुलसी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे. 100 मी बालिका सीनियर वर्ग में स्वर्णा तुलसी पब्लिक स्कूल प्रथम, स्नेहा राज माया विद्या निकेतन द्वितीय, प्रिति राज होली क्रोस गर्ल्स स्कूल तृतीय, जूनियर वर्ग में अल्का कुमारी दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल प्रथम, रिया कुमारी माया विद्या निकेतन द्वितीय, एवं स्नेहा कुमारी एस भी एन अगाढ़ तृतीय स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




