सिंहेश्वर स्थान पहुंच बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते सीएम नीतीश कुमार.

Published at :18 Dec 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर स्थान पहुंच बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते सीएम नीतीश कुमार.

मोरों के गांव आरण का निरीक्षण, जनसभा को किया संबोधित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा सिंहेश्वर मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोले बाबा की नगरी सिंहेश्वर स्थान को सौगात देते हुए कहा कि बिहार ही नहीं देश के पटल पर पर्यटन स्थल के रूप में सिंहेश्वर विकसित होगा. निश्चय यात्रा के चौथे […]

विज्ञापन

मोरों के गांव आरण का निरीक्षण, जनसभा को किया संबोधित

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा सिंहेश्वर

मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोले बाबा की नगरी सिंहेश्वर स्थान को सौगात देते हुए कहा कि बिहार ही नहीं देश के पटल पर पर्यटन स्थल के रूप में सिंहेश्वर विकसित होगा. निश्चय यात्रा के चौथे चरण में मधेपुरा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह सिंहेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की. इससे पहले मंदिर आगमन पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त जिला जज समीर कुमार झा ने सीएम का बुके प्रदान कर स्वागत किया.

मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद सीएम ने शिवगंगा तालाब का जायजा लिया. उन्होंने मंदिर परसिर स्थित तालाब शिवगंगा एवं मंदिर परिसर सहित आसपास के इलाकों को सुसज्जित करने के लिए पर्यटन विभाग को योजना बना कर जल्दी काम करने का आदेश दिया. कहा कि शिवरात्रि से पहले निर्माण पूरा करें. स्थानीय प्रतिनिधियों के सिंहेश्वर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे शिवरात्रि मेले के उद्घाटन की मांग को स्वीकारते हुए सीएम ने कहा कि 20 फरवरी तक विभाग निर्माण कार्य पूरा कर दे तो वे मेले का उद्घाटन करने जरूर आयेंगे.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सिंहेश्वर मंदिर व महिषी के उग्रतारा स्थान में की विशेष पूजा अर्चना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन