प्रतीक्षा से पथरायी आंखों को अब मिलेगा सुकून

सिंहेश्वर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोले बाबा की नगरी सिंहेश्वर स्थान को करीब साढ़े तीन साल पहले जो सौगात दी थी अब पूरा होगा. सीएम से मिले सौगात को देखने के लिए स्थानीय लोगों की आंखें पथरा गयी थी. शनिवार को सीएम के सिंहेश्वर आगमन पर वर्षों से प्रतीक्षा में पथरायी आंखों को सुकून […]
सिंहेश्वर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोले बाबा की नगरी सिंहेश्वर स्थान को करीब साढ़े तीन साल पहले जो सौगात दी थी अब पूरा होगा. सीएम से मिले सौगात को देखने के लिए स्थानीय लोगों की आंखें पथरा गयी थी. शनिवार को सीएम के सिंहेश्वर आगमन पर वर्षों से प्रतीक्षा में पथरायी आंखों को सुकून मिल गया. सीएम ने पर्यटन विभाग के एमडी को शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि मंदिर परसिर स्थित तालाब शिवगंगा एवं मंदिर परिसर सहित आसपास के इलाकों के सुसज्जीकरण के लिये पर्यटन विभाग को योजना बना कर जल्दी काम करने का आदेश सीएम ने तीन वर्ष पूर्व ही दिया था.
पर्यटन विभाग ने शिवगंगा घाट निर्माण के साथ सड़क, सोलर प्लांट, सभा कक्ष आदि बनाने की योजना भी बनायी. एस्टीमेट के अनुसार काम तो शुरू हुआ लेकिन शिवगंगा घाट का निर्माण अब तक अधूरा था. खास बात यह है कि कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण विभाग ने मंदिर न्यास समिति को अब तक शिवगंगा हैंडओवर नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




