नयानगर महादलित टोले में सात निश्चय योजना को देखेंगे सीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

चेतना सभा को सीएम नीतीश कुमार करेंगे संबोधित, तैयारी पूरी मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सदर प्रखंड के सुखासन पंचायत में सात निश्चय योजना का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुखासन पंचायत के वार्ड सात नयानगर महादलित टोला में सात निश्चय योजना को अमली जामा पहनाया गया है. वहीं पूरा सुखासन […]
विज्ञापन
चेतना सभा को सीएम नीतीश कुमार करेंगे संबोधित, तैयारी पूरी
मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सदर प्रखंड के सुखासन पंचायत में सात निश्चय योजना का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुखासन पंचायत के वार्ड सात नयानगर महादलित टोला में सात निश्चय योजना को अमली जामा पहनाया गया है. वहीं पूरा सुखासन पंचायत सजधज कर तैयार हो रहा है. सीएम के आगमन को लेकर लोगों का उत्साह भी चरम पर है. गुरूवार को लगातार जिला पदाधिकारी सहित वरीय पदाधिकारियों द्वारा सुखासन पहुंच पूरी तैयारी का जायजा लिया गया.
सरकार के आगमन को लेकर महज दस दिनों में सुखासन की तस्वीर बदल गई है. सात निश्चय के क्रियान्वयन के कारण हर घर नल का जल, शौचालय, बिजली सहित अन्य व्यवस्था के दुरुस्त होने से लोग उत्साहित है. सरकार के आगमन के कारण ही सही लेकिन विकास की गंगा बहने से लोगों में काफी उत्साह है.
सुखासन के ग्रामीण सहित आसपास के लोग मुख्यमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इधर शहर भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सजधज कर तैयार है. चेतना सभा को लेकर बीएन मंडल स्टेडियम में मंच भी तैयार हो चुका है. पूरा शहर तोरणद्वार व बैनरों से पट चुका है. शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.
जदयू भी जुटा सीएम के स्वागत में. जदयू के जिलाध्यक्ष प्रो विजेंद्र नारायण यादव समेत विधायक रमेश ऋषिदेव व अन्य विधायक भी सीएम के आगमन को लेकर उत्साह पूर्वक तैयारी में जुटे हैं. स्थानीय मंत्री व विधायकों ने एनएच 106 व 107 सहित कई जगहों पर तोरण द्वार बनवाये हैं. वहीं जदयू ने सीएम के स्वागत की भरपूर तैयारी की है.
आपदा मंत्री ने सभा को सफल बनाने में झोंकी ताकत
आपदा मंत्री प्रो चंद्रशेखर लगातार सात दिनों से सीएम के कार्यक्रम की सफलता के लिए जूटे है. इस कड़ी में गुरूवार को आपदा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज जाकर निरीक्षण किया. वहीं देर शाम तक सुखासन में हर घर नल का जल समेत अन्य निश्चय योजना की प्रगति से अवगत हुए. मंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. आपदा मंत्री ने कहा महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को सफल बनाना समवेत जिम्मेवारी है. मंत्री ने लगातार आस-पास के गांव का दौरा कर चेतना सभा को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा की. शहर में मंत्री द्वारा कई तोरण द्वार का निर्माण किया गया है. मंत्री के साथ राजद के जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव, किसान सेल के अध्यक्ष अमेश यादव भी घूम रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




