औका बौका तीन चरौका को राज्यस्तरीय पुरस्कार

Published at :13 Dec 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
औका बौका तीन चरौका को राज्यस्तरीय पुरस्कार

मधेपुरा : बिहार सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2016 का आयोजन 8 से 10 दिसंबर 2016 तक वैशाली में किया गया. जिसमें मधेपुरा जिला के नवाचार रंगमंडल ने मिथुन कुमार गुप्ता द्वारा लिखित तथा अमित आनंद द्वारा निर्देशित नाटक औका, बौका और तीन चरौका का मंथन किया गया. महोत्सव में इस […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2016 का आयोजन 8 से 10 दिसंबर 2016 तक वैशाली में किया गया. जिसमें मधेपुरा जिला के नवाचार रंगमंडल ने मिथुन कुमार गुप्ता द्वारा लिखित तथा अमित आनंद द्वारा निर्देशित नाटक औका, बौका और तीन चरौका का मंथन किया गया. महोत्सव में इस नाटक ने पुरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बिहार सरकार के कला एवं संस्कृतिक मंत्री शिवचंद्र राम, वैशाली के जिला पदाधिकारी रचना पाटिल तथा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी नवाचार के कलाकारों को प्रतीक चिन्ह, वस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

निर्देशक अमित आनंद ने कहा कि नाटक के माध्यम से हमने मधेपुरा की एक सशक्त उपस्थिति राज्य स्तरीय महोत्सव में दर्ज करायी है. यदि इसी प्रकार हमारे स्थानीय प्रशासन तथा समाज सेवी का प्यार और सहयोग मिलता रहा तो मधेपुरा राष्ट्रीय परिदृश्य पर नाटक के क्षेत्र में अपना परचम लहरायेगा. नाटक के लेखक मिथुन गुप्ता मानते हैं कि यदि सच्ची त्याग और लगन से मेहनत किया जाय तो कम संसाधन में भी कोई भी मंजिल फतह हो सकती है. उन्होंने नाटक के माध्यम से दर्शाया कि हमारी परम्परा और सभ्यता अधुनिक्ता पर हाबी है.

संस्था के सचिव तथा सह निर्देशक मो शहंशाह ने स्थानीय प्रशासन और कलाकारों को धन्यवाद दिया. कोषाध्यक्ष अमित कुमार अंशु ने बताया कि बिना किसी आर्थिक सहयोग के हमलोगों ने हमेशा नाटक के क्षेत्र में मधेपुरा का ना राष्ट्रीय शीर्ष पहंचाने का काम किया. नाटक में संगीत परिकल्पना सुनीत कुमार मंच संज्जा एवं सेट डीजाईन और प्रकाश परिकल्पना अमित कुमार अंशु तथा वस्त्र परिकल्पना मिथुन कुमार गुप्ता ने किया. मंच पर मिथुन कुमार गुप्ता, अमित कुमार अंशु, सुनित कुमार, मो शहंशाह, अमित आनंद, प्रीति कुमारी, बमबम सुमन, कार्तिक, आतिफ, शहवाज, गुड‍्डु, मधुरंजन, प्रकाश, इमरान तथा रवि मौजूद थे. जिला नेतृत्व कर रहे डा रविरंजन कुमार तथा प्रो रेखा यादव ने टीम को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन