चार दुकानों में चोरों का उत्पात, लाखों की चोरी

कुमारखंड : कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया बाजार में ठंढ के दस्तक देते ही चोरों ने मंगलवार की रात चार दुकानों में हाथ साफ किया. चोरों ने कोहरे का लाभ उठाकर जाहिद जेनरल स्टोर, संजय जेनरल व पान तथा अजय जेनरल स्टोर तथा पान के अलावा अभिनंदन पान दुकान में चोरी […]
कुमारखंड : कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया बाजार में ठंढ के दस्तक देते ही चोरों ने मंगलवार की रात चार दुकानों में हाथ साफ किया. चोरों ने कोहरे का लाभ उठाकर जाहिद जेनरल स्टोर, संजय जेनरल व पान तथा अजय जेनरल स्टोर तथा पान के अलावा अभिनंदन पान दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया.
इस दौरान जाहिद जेनरल स्टोर में केमरा समेत लगभग साठ हजार से अधिक के उपयोगी वस्तु की चोरी कर लिया. इस के साथ ही संजय जेनरल स्टोर व पान तथा अजय जेनरल स्टोर व पान दुकान से करीब पचास हजार के सामानों की चोरी कर लिया. इसी दौरान अभिनंदन पान दुकान के ताला को तोड़ने का भी प्रयास किया गया. परंतु लोगों के जाग जाने के कारण कारण चोरी घटना घटने से बच गई और चोर छोड़ कर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




