शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर आदि का दिया जायेगा प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमुख पति पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज शंकरपुर : जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा मधेली पंचायत के वार्ड नंबर दो जिरवा गांव में विगत 23 नवंबर से रंजन सिंह के 13 विघा रैयती जमीन पर वर्त्तमान प्रमुख पति अशोक यादव के सहयोग से सैकड़ों लोगों को साथ लेकर सैकड़ों झोपड़ी चढ़ा दी […]
विज्ञापन
प्रमुख पति पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
शंकरपुर : जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा मधेली पंचायत के वार्ड नंबर दो जिरवा गांव में विगत 23 नवंबर से रंजन सिंह के 13 विघा रैयती जमीन पर वर्त्तमान प्रमुख पति अशोक यादव के सहयोग से सैकड़ों लोगों को साथ लेकर सैकड़ों झोपड़ी चढ़ा दी गयी है. जिस मामले में प्रशासन द्वारा 144 लागु कर चौकीदार की ड्यूटी लगा रखा है.
लेकिन रंजन सिंह के जमीन को अभी तक कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया है. इसी मामले में रंजन सिंह ने शंकरपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर कहा था कि मेरे खतियानी जमीन पर प्रमुख पति अशोक यादव, तेजनारायण यादव, दीपनारायण पासवान ने मेरे जमीन को जबरन कब्जा कर झोपड़ी बनवा कर मुझसे रंगदारी की मांग किया गया. रंगदारी की रूपया नहीं देने पर किसी भी हाल में जमीन नहीं खाली करने की धमकी दिया था. आवेदन के आलोक में शंकरपुर थाना कांड सं 128 /16 रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है.
क्या था मामला : गौरतलब है कि शंकरपुर से मोजमा होते हुए बिरेली की और जाने वाली मुख्य मार्ग में जिरवा गांव में सैकड़ों लोगों के द्वारा सड़क की जमीन को अतिक्रमण कर उसपर घर बना लिया गया था. इसके आलोक में अंचलाधिकारी शंकरपुर के द्वारा ज्ञापांक 430 दिनांक 15 नंबर को पत्र के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित किया गया था कि जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर दो में करीब 37 व्यक्तियों के द्वारा सड़क की ज़मीन को अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गया है. इस आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश ज्ञापांक 3072-2 दिनांक 18 नवंबर को पत्र जारी कर उक्त सड़क के जमीन घर बनाये माहेश्वरी शर्मा, अनमोल शर्मा, नुनुलाल शर्मा, विजोलाल शर्मा, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सुखदेव शर्मा, गोरी शर्मा, पंचानंद शर्मा, श्रीलाल यादव, वोदोलाल यादव, पिंटू यादव, पप्पू यादव, लालकुन यादव, महेंद्र यादव, श्याम सुंदर यादव, अरविंद यादव, रविंद्र यादव, ब्रह्मदेव यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, सुनील यादव, विमलेश यादव बेचन साह, बादामी देवी, रमेश पासवान, दिनेश पासवान, अनिल पासवान के घर को 22 नवंबर को खाली कराने के लिए कार्यपालप दंडाधिकारी महेश्वर प्रसाद रजक की प्रतिनियुक्ति सशस्त्र बल के प्रभारी दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. इसी आलोक में 22 नवंबर को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने भारी महिला और पुरूष पुलिस बल के साथ जिरवा गांव सड़क अतिक्रमण के लिए पहुंचा. लेकिन स्थानीय प्रखंड प्रमुख अनीता कुमारी एवं ग्रामीणों के द्वारा पांच दिसंबर तक का समय लिखित रूप में दिये जाने के मिन्नत के बाद बिना अतिक्रमण किये सभी पदाधिकारी मौके से लोट गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




