पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर की मारपीट, मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

प्रताड़ित फौजी पति ने लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन, एक गिरफ्तार मधेपुरा : प्रेमी के साथ मिलकर फौजी पति के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दर्ज एफआइआर के अनुसार सोमवार को न्यायालय से लौट रहे एसएसबी के हैड कांस्ट्रेबल राजकुमार रंजन के साथ उसकी पत्नी […]
विज्ञापन
प्रताड़ित फौजी पति ने लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन, एक गिरफ्तार
मधेपुरा : प्रेमी के साथ मिलकर फौजी पति के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दर्ज एफआइआर के अनुसार सोमवार को न्यायालय से लौट रहे एसएसबी के हैड कांस्ट्रेबल राजकुमार रंजन के साथ उसकी पत्नी स्वाति ने प्रेमी के साथ मिलकर मारपीट कर राशि एवं मोबाइल छीन लिया. शोरगुल करने के बाद भीड़ का फायदा उठा कर स्वाति और मिथुन फरार हो गये. जबकि मौकाये वारदात से राहुल कुमार पकड़ा गया.
स्वाति ने राजकुमार के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया. यह मुकदमा वाद संख्या 50/015 एवं 44/015 के तहत परिवार न्यायालय में अब भी चल रहा है. राजकुमार सोमवार को नौकरी से छुट्टी लेकर तारीख करने परिवार न्यायालय पहुंचा. यहां से लौटते हुए उसकी नजर जिला अतिथि गृह के सामने स्थित चिल्ड्रेन पार्क में बैठी स्वाति पर पड़ी. उसके साथ उसका प्रेमी मिथुन कुमार और राहुल कुमार भी बैठे थे. वह भी चिल्ड्रेन पार्क जा पहुंचा और स्वाति से बात करने की कोशिश की.
इस पर तीनों ने राजकुमार को गाली गलौज देते हुए मारपीट भी की.
राजकुमार रंजन ने इस मामले में सदर थाना को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि राहुल कुमार ने उनसे पांच हजार रूपये छीन लिये जबकि स्वाति ने उनका मोबाइल छीन लिया. शोरगुल होने लगा और इसका फायदा उठाकर स्वाति एवं मिथुन भाग गये. राजकुमार ने कहा कि भागते मिथुन कुमार ने उसे स्वाति और उसके बीच नहीं आने की हिदायत देते हुए गोली मारने की धमकी दी. लेकिन राजकुमार ने चिल्ड्रेन पार्क में मौजूद अन्य लोगों की सहायता से राहुल कुमार को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. राजकुमार ने बताया कि स्वाति उसकी अब तक विवाहिता पत्नी है और इसके बावजूद उसका मिथुन के साथ अवैध संबंध है.
मिथुन स्वाति के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रंगादारी स्वरूप रकम प्राप्त करता रहा है. इसका पता उसके बैंक स्टेटमेंट से लगाया जा सकता है.जिले के उदाकिशुनगंज स्थित कॉलेज चौक निवासी ब्रजबिहारी यादव के पुत्र राजकुमार रंजन एसएसबी में पदस्थापित हैं.
इन दिनों किशनगंज में तैनात हैं. राजकुमार की शादी मधेपुरा के बाला टोल गांव की स्वाति से हुई राजकुमार ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.माता-पिता की इच्छा से एक फौजी से विवाह तो किया लेकिन इस संबंध को निभा न सकी. पति पर मुकदमा कर दिया और अलग रहने लगी. वहीं पति पर दबाव डालकर हर माह भारीभरकम राशि भी लेती रही. इस दौरान किसी अन्य से प्रेम की पींगे भी बढ़ाती रही. . संबंध में धीरे-धीरे खटास आता गया.
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राहुल कुमार को जेल भेज दिया गया है. वहीं स्वाति एवं मिथुन के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने जब फोन कर स्वाति को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया तो वह राहुल को अपना ममेरा भाई बता फोन स्विच ऑफ कर लिया. जबकि जांच में स्पष्ट है कि राहुल उसका ममेरा भाई नहीं है. मामले का जल्दी उदवेदन किया जायेगा.
राजेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष, सदर थाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




