शहीदों के नाम पर कवि गोष्ठी का आयोजन आज

Published at :27 Nov 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों के नाम पर कवि गोष्ठी का आयोजन आज

मधेपुरा : किसान संसद मधेपुरा के द्वारा शहीदों के नाम कवि गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया जायेगा. गोष्ठी सदर प्रखंड के राजपुर गांव स्थित औषधीय किसान शंभु शरण भारतीय के उपजाऊ भूमि पर आयोजित होगी. इसकी जानकारी देते हुए किसान संसद के सचिव शंभु शरण भारतीय ने कहा कि युद्ध के मोरचे पर जवानों […]

विज्ञापन

मधेपुरा : किसान संसद मधेपुरा के द्वारा शहीदों के नाम कवि गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया जायेगा. गोष्ठी सदर प्रखंड के राजपुर गांव स्थित औषधीय किसान शंभु शरण भारतीय के उपजाऊ भूमि पर आयोजित होगी. इसकी जानकारी देते हुए किसान संसद के सचिव शंभु शरण भारतीय ने कहा कि युद्ध के मोरचे पर जवानों की हत्या-जवान शहीद, भूख के मोरचे पर किसानों की आत्महत्या-किसान शहीद, नोटबंदी के मोरचे पर आम जन की मौत-आमजन शहीद इन शहीदों के नाम कवि गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.

सदर अस्पताल में जांच मशीन नहीं रहने से परेशानी : मधेपुरा. सदर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में तीन माइक्रोस्कोपिक जांच मशीन कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है. मरीजों को किसी भी प्रकार की जांच कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अस्पताल सूत्रों ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक व डीएस और भंडार कक्ष में कई बार दे चुके हैं, लेकिन अभी तक जांच मशीन ठीक नहीं कराया गया है जिससे मरीजों को परेशानी होती है.
लोगों की कमर तोड़ रही टूटी-फूटी सड़क
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन