शराब लाने के मामले में एक गिरफ्तार

Published at :25 Nov 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
शराब लाने के मामले में एक गिरफ्तार

मधेपुरा : भर्राही ओपी अन्तर्गत मदनपुर गांव के समीप मंगलवार की रात बड़ी मात्रा में पकड़ी गयी शराब के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पतरघट निवासी गुंजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि पुलिस ने […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भर्राही ओपी अन्तर्गत मदनपुर गांव के समीप मंगलवार की रात बड़ी मात्रा में पकड़ी गयी शराब के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पतरघट निवासी गुंजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि पुलिस ने एक कार समेत 15 कार्टूनों में रखी 132 लीटर विदेशी शराब जब्त की थी.

इस मामले में सदर थाना में तीन व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. उसमें से गुरुवार को अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाये गये अभियान में ने बताया कि मंगलवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब सहरसा की ओर जाने वाली है. सूचना मिलने पर एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में तीन टीम का गठन किया गया. पुलिस को पीछे आते देख मधुबन गांव के समीप कार को लॉक कर शराब तस्कर अपने दोनों साथी के साथ फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन