बिहारीगंज का माहौल खराब करने के प्रयास में भाजपा

मधेपुरा : कोसी में अपनी दाल गलते नहीं देख अब प्रतिक्रियावादी ताकतें ओछे रास्ते पर चलकर माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है. इसी के तहत शनिवार को भाजपा नेता सह प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार शनिवार को बिहारीगंज गये़ लेकिन उन्हें पता होना चाहिए. यहां समाजिक तानाबाना इतना मजबूत है कि उनकी किसी भी साजिश […]
मधेपुरा : कोसी में अपनी दाल गलते नहीं देख अब प्रतिक्रियावादी ताकतें ओछे रास्ते पर चलकर माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है. इसी के तहत शनिवार को भाजपा नेता सह प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार शनिवार को बिहारीगंज गये़ लेकिन उन्हें पता होना चाहिए. यहां समाजिक तानाबाना इतना मजबूत है कि उनकी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा.
राजद नेता तथा बिहारीगंज के पूर्व प्रत्याशी ईनजीनियर प्रभाष कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने काफी सयंम से काम लिया है. राजद नेता ने कहा कि घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाय. वहीं निर्दोष फंसे नहीं. इसका भी ध्यान रखें. राजद हमेशा अमनचैन एवं भाईचारा की बात करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




