49 दिनों से बंद बीएनएमयू का ताला खुला, काम-काज शुरू

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के कुलपति डाॅ विनोद कुमार का अथक प्रयास आखिरकार रंग लाया और विगत 49 दिनों से बंद विवि का ताला शनिवार की शाम खुल गया. इसके साथ ही पूरी तरह से ठप विवि का काम काज भी शुरू हो गया. विवि खुलने से छात्रों के साथ-साथ शिक्षक व कर्मचारियों […]
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के कुलपति डाॅ विनोद कुमार का अथक प्रयास आखिरकार रंग लाया और विगत 49 दिनों से बंद विवि का ताला शनिवार की शाम खुल गया. इसके साथ ही पूरी तरह से ठप विवि का काम काज भी शुरू हो गया. विवि खुलने से छात्रों के साथ-साथ शिक्षक व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.
इससे पहले विवि परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में शनिवार को कुलपति डाॅ विनोद कुमार की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक बुलायी गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अस्थायी कर्मियों की सेवा सामंजन को लेकर माननीय उच्च न्यायालय व राज्य सरकार को पद का उल्लेख करते हुए सकारात्मक पत्र भेजा जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




