शांति के बाद अब शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई: डा प्रेम बिहारीगंज : कानून व्यवस्था कायम रखना, सांप्रदायिक सदभाव बरकरार रखना सरकार की जिम्मेवारी होती है़ लेकिन जिस राज्य का मुखिया आत्म प्रशंसा में दिन में ख्वाब देखता हो, सत्ता में बने रहने के लिए घुटने टेकता हो उस राज्य की दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है़ […]
विज्ञापन
सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई: डा प्रेम
बिहारीगंज : कानून व्यवस्था कायम रखना, सांप्रदायिक सदभाव बरकरार रखना सरकार की जिम्मेवारी होती है़ लेकिन जिस राज्य का मुखिया आत्म प्रशंसा में दिन में ख्वाब देखता हो, सत्ता में बने रहने के लिए घुटने टेकता हो उस राज्य की दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है़ बिहारीगंज की घटना प्रशासन एवं राज्य सरकार की विफलता है़ अगर पहले दिन ही सही कार्रवाई की होती और आरोपी को न छोड़ा होता तो इस तरह की घटना घटती ही नहीं. उस पर से नीम पर करेला की तरह राज्य सरकार ने तुष्टीकरण नीति के तहत बिहारीगंज में हंगामे के दोषी डीएसपी को मधेपुरा में बना कर रखा है,
जो सरासर गलत है़ भाजपा लोगों के अधिकार की लड़ाई लड़ने में कोई कोताही नहीं बरतेगी़ ये बातें बिहारीगंज प्रखंड वाणिज्य समिति धर्मशाला में प्रतिपक्ष के नेता डा प्रेम कुमार ने शनिवार को स्थानीय लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद कही़ उन्होंने कहा कि कानून सबों के लिए बराबर है़
चाहे अधिकारी हो या आम आदमी सत्ता में बैठ कर कानून का दुरुपयोग न करे़ं उन्होंने दोषी डीएसपी को सस्पेंड करने की मांग की़ विधायक पर भी उंगली उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा महागठबंधन के इशारे पर लोगों को फंसाया जा रहा है़ निर्दोष लोगों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर विधान सभा तक लड़ाई लड़ेंगे़ उन्होंने साफ लहजों में कहा भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम नहीं किया है़
नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के 13 जगहों पर हुए दंगों की जांच के लिए सर्वदलीय समिति या फिर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग बनाने की मांग की़ पूर्व मंत्री डा रेणु कुमारी कुशवाहा ने कहा कि निर्दोष लोगों के साथ जेल के अंदर भी गलत व्यवहार किया जा रहा है़ उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि प्रशासन जांच कर निर्दोष को रिहा करें अन्यथा आंदोलन किया जायेगा़ वरीय नेता विजय सिंह ने कहा कि बिहारीगंज उनका घर है़ जनता ने दस वर्षों तक जो प्यार दिया वह उनकी पूंजी है़
जनता के हर सुख-दु:ख में उसका साथ देने के लिए वे किसी भी हद तक जायेंगे़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, महादेव चौधरी, गणेश गुजंन, विनोद बाफना, पूर्व मुखिया बिपीन कुमार, शशिकांत झा, शालिग्राम सिंह, कुंदन सिंह, जीवन सिंह, चंद्रनाथ साह, पीड़ित पंकज कुमार गुप्ता, मिथिलेश सिंह, सोनू कुमार, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




