बदली विभाग की तसवीर और अब हो रहा दुर्व्यवहार

मधेपुरा : जिला रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी एवं मीटर एजेंसी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष बरूण कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग के बेहतरीन उन्नयन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले फ्रेंचाइजी के […]
मधेपुरा : जिला रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी एवं मीटर एजेंसी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष बरूण कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग के बेहतरीन उन्नयन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले फ्रेंचाइजी के साथ कर्मचारी दुर्व्यवहार करें इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
वहीं फ्रेंचाइजी के लंबे समय से कमीशन के बकाया रहने के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा बिजली बिल कमीशन का भुगतान जेई एवं सहायक अभियंता के माध्यम से माह के दस तारीख के भीतर ब्यौरा सहित हो. मौके पर सभी फ्रेंचाइजी ने कहा कि जब तक केशियर विनोद कुमार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के मामले में उनके विरुद्ध हुई कार्रवाई सार्वजनिक नहीं की जाती है. तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार, सुजित कुमार, माधाव सिंह, अमन कुमार, संतोष कुमार, ब्रजनंदन कुमार, विकास राज, दीपक कुमार, ज्योतिष वर्मा, नर्मदेश्वर कुमार, जावेद अख्तर, संजीव सिंह, नेहाल खान, सोनी कुमारी, अंजू कुमारी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




