समाजवादी तेवर का गवाह बनेगा सहरसा

मधेपुरा : लोक संवाद यात्रा के प्रमंडलीय संयोजक एवं बिहार सरकार के आपदा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने जिले के विभिन्न पंचायत में घूम कर कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 23 अक्तूबर को 12 बजे दिन में सहरसा का मैदान गवाही देगा कोसी के समाजवादी तेवर का. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा […]
मधेपुरा : लोक संवाद यात्रा के प्रमंडलीय संयोजक एवं बिहार सरकार के आपदा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने जिले के विभिन्न पंचायत में घूम कर कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 23 अक्तूबर को 12 बजे दिन में सहरसा का मैदान गवाही देगा कोसी के समाजवादी तेवर का. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा तथा सांप्रदायिक शक्तियों को कुचलने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने वाले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रहनुमाई में कोसी ने हमेशा बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई है. एक बार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कोसी में आयोजित लोक संवाद यात्रा में दिखाना है
कि आगामी दिनों केंद्र सरकार को हटा कर महा गठबंधन का झंडा फहरेगा तो बिहार में राजद के नेतृत्व में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. इस यात्रा का मकसद जनता का हाल पूछना तथा उनके मिजाज के अनुसार सरकार की योजनाएं बनाना है़ मंत्री ने कहा भाजपा की सरकार ने बिहार को छलने का काम किया है.
पैकेज का छलावा तो दिया ही आपदा के समय एक पैसे की मदद नहीं की. यहां के लोगों को यहां के हाल पर छोड़ दिया. इस छलिया सरकार ने चुनाव के समय जनता के खाते में पैसा आने का सपना दिखाया. लेकिन आज तीन वर्ष में एक पैसा किसी को नहीं मिला. जबकि बिहार सरकार अपने बल बूते पर आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी हुई. सात निश्चय जैसा योजना चलाकर जनता से किये गये वादों को पूरा कर रही है. दा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भविष्य के मुख्यमंत्री है. उनके स्वागत में मधेपुरा से भाड़ी संख्या में पहुंचकर देश में एक नया इतिहास रचाने की बात कही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




