देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :23 Oct 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मधेपुरा : थाना अंतर्गत पीपरा करौती पंचायत के पीपरा स्थित पुल के समीप देशी शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को पांच लीटर शराब के साथ उदाकिशुनगंज पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक पंचायत के करौती वार्ड नंबर 12 महादलित टोला निवासी सोनू उर्फ सोमन ऋषिदेव बताया गया है. […]

विज्ञापन

मधेपुरा : थाना अंतर्गत पीपरा करौती पंचायत के पीपरा स्थित पुल के समीप देशी शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को पांच लीटर शराब के साथ उदाकिशुनगंज पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक पंचायत के करौती वार्ड नंबर 12 महादलित टोला निवासी सोनू उर्फ सोमन ऋषिदेव बताया गया है.

गिरफ्तार युवक पर कांड संख्या 146/ 16 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि पुअनि श्यामकिशोर प्रसाद, पूसअनि रामनिवास सिंह, चंद्रमोहन कुमार, प्रकाश पंडित, मुनेश्वर प्रसाद, चौकीदार रामदेव पासवान, अरूण पासवान संध्या गस्ती एवं मधनिवेश अभियान के क्रम में बोलेरो गाड़ी से रामपुर खोड़ा के नजदीक पहूंचा तो गुप्त सूचना मिली की करौती वार्ड नंबर 12 महादलित टोला निवासी सोमन ऋषिदेव द्वारा चोरी छिपे शराब का कारोबार करता है. तथा इस समय बसनही थाना क्षेत्र से शराब लेकर आ रहा है.

सूचना के आलोक में पुलिस जब पीपरा करौती पंचायत के पीपरा पुल के समीप पहूंचा तो सोमन ऋषिदेव सायकल पर टंगे झोले में शराब लेकर आ रहा था. जब पुलिस को देखा तो उक्त युवक पीछे घूम कर भागना चाहा. लेकिन तब तक पुलिस द्वारा युवक को खदेड़कर पकड़ लिया गया. युवक के झोले की तलाशी ली गयी तो झोले में पांच लीटर महुआ देशी शराब पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन