बिहारीगंज कांड में संलप्ति नेताओं का नाम सार्वजनिक करें : सांसद

Published at :21 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारीगंज कांड में संलप्ति नेताओं का नाम सार्वजनिक करें : सांसद

पुरैनी : शुक्रवार को दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे मधेपुरा लोस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान बिहारीगंज की घटना के बाबत कई बयान दिये. इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से बिहारीगंज की घटना के पीछे किन – किन नेताओं का हाथ हैं. उनके नाम को सार्वजनिक […]

विज्ञापन

पुरैनी : शुक्रवार को दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे मधेपुरा लोस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान बिहारीगंज की घटना के बाबत कई बयान दिये. इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से बिहारीगंज की घटना के पीछे किन – किन नेताओं का हाथ हैं. उनके नाम को सार्वजनिक करने एवं साथ ही उन्होनें बिहारीगंज की घटना की सरकार से न्यायिक जांच कराने की मांग की है. इसकी जांच अविलंब एसआइटी से करायी जाय. सांसद श्री यादव ने कहा की बिहारीगंज में जातीय उन्माद किसने फैलाया. उन्होंने नाम नहीं लेते हुए कहा की कई ऐसे नेता थे जो वोट बैंक के चक्कर में आम लोगों का खून बहाना चाह रहे थे.

मगर वे अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो सके. बिहारीगंज की घटना के पिछे कौन जिम्मेदार है आज अगर कोई बड़ी अनहोनी घटित होती तो कौन जिम्मेदार होता. बिहारीगंज में उन्माद किसने करवाया उसे अविलंब सार्वजनिक कराया जाय. इस दौरान पुरैनी के पूर्व मुखिया दिवंगत दिगबंर सिंह के आवास पर गये.

जहां उनकी पत्नी पूर्व मुखिया पुरैनी करूणा देवी ने जनअधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर जाप प्रतिनिधि जयप्रकाष सिंह, जिला परिसद सदस्य अनिल जायसवाल, जापअध्यक्ष मो सहादत परदेशी, युवाशक्ति अध्यक्ष राजेश रौशन, युवाध्यक्ष गौरव राय, मुखिया मो वाजिद, पुष्परंजन कुमार, अशोक राय, मिल्टन राय, दीपनारायण यादव, संजय झा, जावेद आलम,सोनू झा, हिमांशु कुमार, अब्बास राही, अख्तर आलम, अशोक मंडल, विवके यादव, विनोद यादव, प्रणव यादव, किशुन यादव, मो सबूद, श्यामदत्त सहनी, संजय सहनी, मनोज राय, भीष्मनारायण शर्मा,रवि झा, सूजीत कुमार, अनिल सिंह ,मंटु सिंह,सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन