जिले में बिना जीपीएस के खाद्यान्न का उठाव शुरू

मधेपुरा : विगत कई दिनों से इंटरनेट बंद रहने के कारण जिले में खाद्यान्न का उठाव बाधित था. इस बाबत पटना से दिशा निर्देश प्राप्त कर सोमवार से विशेष परिस्थिति में बिना जीपीएस ट्रेंकिंग के खाद्यान्न उठाव शुरू कराया गया. इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि इंटरनेट बंद रहने के बाद […]
मधेपुरा : विगत कई दिनों से इंटरनेट बंद रहने के कारण जिले में खाद्यान्न का उठाव बाधित था. इस बाबत पटना से दिशा निर्देश प्राप्त कर सोमवार से विशेष परिस्थिति में बिना जीपीएस ट्रेंकिंग के खाद्यान्न उठाव शुरू कराया गया. इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि इंटरनेट बंद रहने के बाद ट्रांसपोटर द्वारा इस आधार पर खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा था कि बिना जीपीएस ट्रैकिंग सर्टिफिकेट दिये उनका भुगतान नहीं हो पायेगा. इस मामले में डीएम मो सोहैल द्वारा विशेष रूप से विभाग से वार्ता कर तत्काल बिना जीपीएस के खाद्यान्न का उठाव शुरू करवाया गया.उन्होंने कहा कि सोमवार से खाद्यान्न का उठाव हो रहा है. जल्द ही इंटरनेट शुरू हो जाने के बाद फिर जीपीएस ट्रेंकिंग भी पूर्ववत चालू रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




