पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ बाजार बंद

Published at :15 Oct 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ बाजार बंद

बिहारीगंज में मंगलवार की रात हिंसा के बीच पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था, वहीं प्रतिमाओं के साथ सड़क पर धरना दे रही भीड़ ने उदाकिशुनगंज के एसडीएम मुकेश कुमार के वाहन में आग लगा दी थी जिससे स्थिति विस्फोटक हो गयी थी. मधेपुरा : बताया जाता है कि बिहारीगंज में पुलिसिया […]

विज्ञापन
बिहारीगंज में मंगलवार की रात हिंसा के बीच पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था, वहीं प्रतिमाओं के साथ सड़क पर धरना दे रही भीड़ ने उदाकिशुनगंज के एसडीएम मुकेश कुमार के वाहन में आग लगा दी थी जिससे स्थिति विस्फोटक हो गयी थी.
मधेपुरा : बताया जाता है कि बिहारीगंज में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ बाजार बंद कराने के लिए कुछ लोग सड़क पर निकले और बाजार को बंद करा दिया. वहीं बिहारीगंज में विगत तीन दिनों के उपद्रव के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य होती नजर रही है. हालांकि बाजार में सन्नाटा पसरा रहा लोगों की आवाजाही कम ही दिखी.
सरकारी वाहनों को किया था आग के हवाले . बिहारीगंज में मंगलवार की रात हिंसा के बीच पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. वहीं प्रतिमाओं के साथ सड़क पर धरना दे रही भीड़ ने उदाकिशुनगंज के एसडीएम मुकेश कुमार के वाहन में आग लगा दी.
इसके अलावे एसडीपीओ रहमत अली के वाहन को भी आग के हवाले कर दिया था. आक्रोशित भीड़ को देख कर हुए वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी पुलिस कर्मी वहां से गायब हो गये थे.
बिहारीगंज में कमिश्नर, आइजी, डीआइजी : बिहारीगंज में गुरुवारको स्थिति बिगड़ने पर सरकार के स्तर से पहल शुरू हो गयी है. शुक्रवार ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी, आइजी बच्चू सिंह मीणा, डीआइजी उपेंद्र सिन्हा ने पहुंच कर अलग अलग शिष्ठमंडलों से वार्ता की. वहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्दोष लोगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी. वहीं दोषी को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जायेगा. माहौल को शांत कराने के लिए डीएम-एसपी खुद भी बिहारीगंज में कैंप कर रहे हैं.
बिहारीगंज में धारा 144 लागू
गुरुवार को बिहारीगंज मार्केट में लाउडस्पीकर से पूरे बाजार में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू होने की घोषणा करवा दी गई थी. वहीं शुक्रवार को प्रशासन द्वारा दुकानदारों से दुकानें खोलने का आग्रह किया गया है. उधर, बिहारीगंज में दोनों समुदायों से करीब 45 और 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर देर रात ही रिमांड कर जेल भेज दिया गया. इससे असामाजिक तत्वों में खौफ उत्पन्न है. शरारती तत्वों पर प्रशासन नजर रख रही है.
राजनीतिक साजिश से सुलग रहा बिहारीगंज
सूबे के आपदा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत बिहारीगंज को सुलगाने की कोशिश की गयी थी. जिलाधिकारी मो सोहैल ने कहा कि स्थिति सामान्य है और सभी बाजार खुल जायेंगे.
प्रतिमा विसर्जन से शुरू हुआ था विवाद
बिहारीगंज में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के दिन दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था. बताया जाता है कि सोमवार की रात रेलवे परिसर में आयोजित आरकेस्ट्रा कार्यक्रम में कुश्थन के एक दूसरे पक्ष के युवक ने हंगामा किया था. मंगलवार को विसर्जन में शामिल युवक से उक्त युवक के साथ मारपीट हो गयी. यही से मामला बिगड़ा और स्थिति भयावह हो गयी.
पथराव के बाद छोड़े गये थे आंसू गैस के गोले
बिहारीगंज में बुधवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया था. वहीं गुरुवार को शांति मार्च पर निकले प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों पर पथराव किया गया था. इसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर वहां आंसू गैस के गोले छोड़े. पथराव में डीएम एवं एसपी सहित दर्जन भर पुलिस जवानों के चोटिल होने की सूचना मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन