बाइक ने महिला को मारा धक्का, नवजात की मौत

घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना क्षेत्र के सौरबाजार-पतरघट मुख्य मार्ग स्थित उत्कमित मध्य विधालय कांप लक्ष्मीनिया के समीप अज्ञात मोटर साइकिल ने 30 वर्षीया महिला को पीछे से धक्का मार दिया. घटना में उसकी गोद में मौजूद एक नवजात की घटना स्थल पर ही मौत हो […]
घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना क्षेत्र के सौरबाजार-पतरघट मुख्य मार्ग स्थित उत्कमित मध्य विधालय कांप लक्ष्मीनिया के समीप अज्ञात मोटर साइकिल ने 30 वर्षीया महिला को पीछे से धक्का मार दिया.
घटना में उसकी गोद में मौजूद एक नवजात की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी कांप पंचायत स्थित सिरहरा रामनगरा गांव निवासी प्रमोद शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी अपने घर से रुपये निकासी के लिए भारतीय स्टेट बैंक कांप बाजार गयी. जहां से रुपये निकासी के बाद नवजात को गोद में लेकर अपने घर जा रही थी.
उसी क्रम में एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने अनियंत्रित होकर पीछे से धक्का मार दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और घटनास्थल पर ही उसके हाथ से छूटे नवजात की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी सौरबाजार में भरती करवाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




