बिहारीगंज में पुलिस तैनात, तनाव बरकरार

प्रभात खबर टोली : जिले के बिहारीगंज बाजार में गुरुवार को शांति समिति की बैठक में हुए समझौते के बाद एक बार फिर से तनाव भड़क गया है. असामाजिक तत्वों ने जम कर पत्थरबाजी की. वहीं विरोध में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. लोगों ने बीच सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन किया. […]
प्रभात खबर टोली : जिले के बिहारीगंज बाजार में गुरुवार को शांति समिति की बैठक में हुए समझौते के बाद एक बार फिर से तनाव भड़क गया है. असामाजिक तत्वों ने जम कर पत्थरबाजी की. वहीं विरोध में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. लोगों ने बीच सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन किया. स्थिति बेकाबू होने पर प्रशासन ने आंसू गैस के गोले दागे. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
इस दौरान पुलिस ने दर्जनों उपद्रवी को खदेर खदेर कर पकड़ा और पीटा. इस दौरान पत्थर लगने से जिला पदाधिकारी मो सोहैल जख्मी हो गये. अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर बिहारीगंज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दशहरा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं के साथ हुए छेड़खानी के के बाद बिहारीगंज में उत्पन्न तनाव गुरुवार को भी बरकरार रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




