बच्चे की मौत पर हंगामा

Published at :13 Oct 2016 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर हंगामा

आक्रोश. डॉक्टर पर लगाया नशे में प्रसव कराने का आरोप प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया. डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर अस्पताल के मुख्य द्वार पर रख धरना पर बैठ गये. आलमनगर(मधेपुरा) : आलमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव […]

विज्ञापन

आक्रोश. डॉक्टर पर लगाया नशे में प्रसव कराने का आरोप

प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया. डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर अस्पताल के मुख्य द्वार पर रख धरना पर बैठ गये.
आलमनगर(मधेपुरा) : आलमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया एवं बच्चे के शव को लेकर अस्पताल के मुख्य द्वार पर रख डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. इसके उपरांत मृतक बच्चे के पिता के लिखित आवेदन पर थाना में डाक्टर पर नशे में धुत होकर लापरवाही बरतने के कारण बच्चे की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.
ईटहरी पंचायत के भयलाल बासा के मनीष मंडल ने बताया है कि उनकी पत्नी बुलबुल देवी को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां साढ़े नौ बजे भरती किया गया. बुलबुल प्रसव पीड़ा से 10 घंटे तक तड़पती रही तब जाकर प्रसव गृह में पानी चढ़ाया गया. पानी चढ़ाने के दौरान एक भी चिकित्सक उप्लब्ध नहीं रहने के कारण पानी चढ़ने के बजाय खून ही ऊपर बोतल में जमा होते देख परिजनों ने किसी तरह उसे रोका गया.
परिजनों से बदसलूकी : बुलबुल देवी प्रसव पीड़ा से अधिक बेचन हो गयी तब एएनएम मंजु कुमारी, ममता पिंकी कुमारी, आशा रेखा कुमारी प्रसव गृह में प्रसव करने में सहयोग कराने लगे. इसी दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक डा एके मिलन नशे में धुत होकर प्रसव गृह पहुंच गये एवं प्रसव कराने में सहयोग कर रहे एएनएम सहित अन्य कर्मी को जबरन प्रसव गृह से बाहर निकाल दिया. इस कारण नवजात शिशु की मौत हो गयी. मौत होने के बाद डा को शराब के नशे में देख कर परिजनों ने डाक्टर से शराब पीकर आने के लिए सवाल करना शुरू किया तो डाक्टर भड़क गया एवं परिजनों को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया.
दस घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही बुलबुल
परिजनों ने िचकित्सक पर लगाया नशे में धुत होकर इलाज करने का आरोप.
जब तक थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे डाक्टर भाग गया. इस बात को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया एवं परिजनों ने मृतक नवजात शिशु को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गया. आलमनगर थाना में डाॅक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत धरना समाप्त कराया गया. इस बाबत आलमनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह ने बताया कि नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेजा गया है एवं डाॅक्टर की तलाशी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन