करंट लगने से दो की मौत

गम्हरिया (मधेपुरा) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव में मंगलवार की शाम हल्की बारिश होने पर 440 वोल्ट का तार गिरने से फुलकाहा निवासी 35 वर्षीय प्रकाश गुप्ता व छह वर्षीय दौलत कुमार की मौत हो गयी. साथ ही दो महिलाओं 35 वर्षीय सुस्मिता कुमारी, 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी सहित 40 वर्षीय शंकर गुप्ता, […]
गम्हरिया (मधेपुरा) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव में मंगलवार की शाम हल्की बारिश होने पर 440 वोल्ट का तार गिरने से फुलकाहा निवासी 35 वर्षीय प्रकाश गुप्ता व छह वर्षीय दौलत कुमार की मौत हो गयी. साथ ही दो महिलाओं 35 वर्षीय सुस्मिता कुमारी, 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी सहित 40 वर्षीय शंकर गुप्ता, 45 वर्षीय मोहन गुप्ता, 30 वर्षीय लोटन गुप्ता, 40 वर्षीय सुभाष गुप्ता जख्मी हो गये. सभी का उपचार सहरसा के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की जानकारी प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, बीडीओ कुमारी पूजा, सीओ ध्रुव कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश को दी गयी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




