यात्रियों से भरी बस दीवार तोड़ थाने में जा घुसी, टला बड़ा हादसा

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा टलगया. दरअसल एक अनियंत्रित बस उदाकिशुनगंज थाना कीदीवार को तोड़ते हुए थाना परिसर में जा घुसी. इस हादसे में बारह लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसद्वारा सभी घायलों को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया […]
मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा टलगया. दरअसल एक अनियंत्रित बस उदाकिशुनगंज थाना कीदीवार को तोड़ते हुए थाना परिसर में जा घुसी. इस हादसे में बारह लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसद्वारा सभी घायलों को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है.
बताया जाता है कि हादसे के वक्त बस पर कुल 50 यात्री सवार थे. घायलों में एक महिला यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बस बिहारीगंज से सहरसा जा रही थी इस दौरानयह हादसा हो गया. घायलों में मधेपुरा और सहरसा जिले के यात्री शामिल हैं.फिलहाल पुलिस पूरे मामलेकी जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




