त्योहारों पर चहल-पहल बढ़ी, दुकानदारों ने की खास तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : त्योहार जीवन में नये रंग भरता है. नयी उमंग का संचार करता है. पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है. रिश्तों के ताने बाने को सुलझाने में मदद करता है. बच्चे नये कपड़े आने की खुशी में खुश रहते है तो महिलाएं घर को सजाने संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. ये पर्व […]
विज्ञापन
मधेपुरा : त्योहार जीवन में नये रंग भरता है. नयी उमंग का संचार करता है. पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है. रिश्तों के ताने बाने को सुलझाने में मदद करता है. बच्चे नये कपड़े आने की खुशी में खुश रहते है तो महिलाएं घर को सजाने संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. ये पर्व त्योहार एक तरह से समाज के नवीकरण का अवसर है. बाजार इस अवसर के प्रतीक्षा में पलक पांवड़े बिछाता है. नये ट्रेंड के कपड़े दुकानों में सज जाते है तो गहनों की नये डिजाईन की डिमांड भी बढ जाती है. त्योहार का यह अवसर हर तरफ हर्ष और उल्लास भर देता है. लोग पुरे साल इस फेस्टिव सीजन के लिए जमा पूंजी बचाते हैं ताकि जम कर खरीदारी कर सके. त्योहारों का मौसम आने के साथ ही शहर में दुर्गा पूजा को लेकर चहलकदमी बढ गयी है.
शहर में पूजा सामग्रियों से लेकर कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है. त्योहारों को लेकर मधेपुरा पूरी तरह से उत्सव धर्मी हो गया है. उत्सवी माहौल में मुख्य बाजार स्थित विभिन्न कंपनियों के शोरूम के अलावे नन ब्रांडेड दुकानों में एक से बढ कर एक लेटेस्ट डिजाईनों के जिंस पेंट, शर्ट, टी-शर्ट का रेंज उपलब्ध है.हालांकि इस वर्ष ब्रांडेड कंपनी से अधिक नन ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों की डिमांड देखी जा रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर नन ब्रांडेड कंपनी का क्रेज लोगों के सिर चढ कर बोल रहा है. कीमत हो या क्वालिटी नन ब्रांडेड कंपनी खरीददारों की पहली पसंद बन गयी है. यू कहें कि नन ब्रांडेड कंपनी ब्रांडेड कंपनी पर भारी पर रही है.
शहर में नन ब्रांडेड कंपनी के कम कीमत में बेहतर रेंज उपलब्ध रहने के कारण लोग खूब खरीदारी कर रहे है. खासकर नन ब्रांडेड कंपनी में लेडिज व बच्चों के कपड़ों का सेल परवान पर है. दुकानों में खरीदारी कर रहे पूजा प्रिया, शिल्पी शिखा, कंचन साहा, कुमारी स्नेहा ने कहा कि ब्रांडेड कंपनी का एक सेट के बराबर नन ब्रांडेड कंपनी का चार सेट कपड़ा हो रहा है.
शहर के ह्दय स्थली में स्थित भारत साड़ी सप्लायर्स शहर में धूम मचा रही है. उत्सवी माहौल में यहां नन ब्रांडेड कंपनी का रेंज दो सौ रुपये में उपलब्ध है. दुर्गा पूजा में अभी सात दिन शेष हैं लेकिन भारत साड़ी सप्लायर्स में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. खासकर महिला खरीददारों की भीड़ जूट रही है.
नन ब्रांडेड कंपनी का शर्ट तीन सौ, जिंस पेंट छह सौ का : शहर के मुख्य बाजार में विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के चार शोरूम के अलावे मल्टी ब्रांड आउटलेट है. ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में जहां ग्राहकों का एक ही कंपनी का रेंज मिलता है. वहीं मल्टी ब्रांड आउटलेट में ब्रांडेड से लेकर नन ब्रांडेड विभिन्न कंपनियों का रेंज उपलब्ध रहता है.
मैया की बिंदी, झुमके व नथिया की भारी डिमांड
मां दुर्गा की पूजा के लिए मैया की बिंदी, झुमके व नथिया की भारी डिमांड है. इसकी नयी नयी डिजायनें भी बाजार में उपलब्ध है. लोगों ने अभी से इसकी खरीदारी शुरू कर दी है. सभी तरह के चांदी और सोने के आभूषण हर रेंज में उपलब्ध है. डायमंड और प्लेटिनम के आभूषण हर रेंज में उपलब्ध है. धनतेरस को लेकर भी सोने और चांदी के सिक्के और नोट भी उपलब्ध है.
इंद्रदेव स्वर्णकार, प्रोपराइटर, गिन्नी ज्वलेर्स, बड़ी दुर्गा मंदिर मुख्य बाजार
बाजीराव फ्रॉक व हॉट पैंट बनी लड़कियों की पहली पंसद : त्योहारी मौसम में बाजीराव फ्रॉक एवं हॉट पेंट बच्ची व लड़कियों की पहली पसंद बन गयी है. बच्चों व लड़कियों के लिए किफायती दामों में एक से बढ़ कर एक रेंज उपलब्ध है.
बच्चों के लिए जहां दो सौ से तीन सौ रूपये के रेंज में कपड़े दुकान में उपलब्ध है. लड़कियों की कपड़ों की रेंज आठ सौ से शुरू हो जाती है. बाजीराव फ्रॉक की हर रेंज में स्टॉक उपलब्ध है. दुर्गा पूजा को लेकर महिलाओं के लिए लेटेस्ट डिजाइनों में गोल्डेन वर्क साड़ी के अलावे हर रेंज की साड़ी की मांग है.
बबलू सोनी, प्रोपराइटर, भारत साड़ी सप्लायर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




