नवजात की मौत पर हंगामा

Published at :14 Sep 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
नवजात की मौत पर हंगामा

मधेपुरा : घैलाढ पीएचसी में ड्यूटी डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण एक नवजात शिशु के मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा जमकर बवाल काटा गया. स्थिति इस कदर भयावह हो गयी कि डॉक्टर को दीवाल फांद कर भागकर थाने में जाकर जान बचानी पड़ी. डॉक्टर के साथ परिजनों द्वारा दुव्यर्वहार भी किया गया. पीएचसी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : घैलाढ पीएचसी में ड्यूटी डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण एक नवजात शिशु के मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा जमकर बवाल काटा गया. स्थिति इस कदर भयावह हो गयी कि डॉक्टर को दीवाल फांद कर भागकर थाने में जाकर जान बचानी पड़ी. डॉक्टर के साथ परिजनों द्वारा दुव्यर्वहार भी किया गया. पीएचसी प्रभारी ने बिना सूचना के अनुपस्थित डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए सीएस को लिखने की बात कही.

क्या है मामला : बरदाहा पंचायत के चकला निवासी विजय कुमार की पुत्री कविता कुमारी सोमवार को दिन के दो बजे प्रसव पीड़ा के बाद डिलीवरी के लिए पीएचसी में भरती हुई. उसके जांच के बाद एएनएम द्वारा सुबह तक बच्चा होने की बात कही गयी. सुबह से प्रसव पीड़ा काफी बढ गया और डॉक्टर और एएनएम थोड़ी देर बाद बच्चे के जन्म होने की बात बताते रहे. लेकिन इसी बीच ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ललन कुमार दस बजे अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद चले गये. लगभग 12 बजे एक बच्ची को कविता ने जन्म दिया. कविता एवं उसके परिजनों का आरोप है
कि उस वक्त पीएचसी में कोई डाक्टर मौजूद नहीं था. बच्चे की हालत अचानक नाजुक होने लगी. आनन फानन में परिजन उसे एंबुलेंस से ले गये. लेकिन बच्ची की मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित परिजनों ने पीएचसी में जम कर हंगामा किया. परिजन इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर के साथ भी उलझ गये. हंगामा देख घैलाढ़ थाना को फोन पर जानकारी दी. सूचना पर घैलाढ़ थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया. वहां मौजूद लोगों का आरोप था कि अगर डॉक्टर मौजूद रहते तो बच्चे को बचाया जा सकता था. जबकि उस वक्त इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर अमित कुमार की थी जो कि बिना किसी सूचना के अस्तपाल नहीं पहुंचे थे. वही जब दिन के दो बजे डा एसके मिश्रा अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो उनके साथ परिजन उलझ गये. पीएचसी प्रभारी डा आंनद कुमार भगत ने बताया की इमरजेंसी में डा अमित की ड्यूटी थी. जो बिना सूचना के अनुपस्थित हैं. उसके विरुद्ध सीएस को लिखा जायेगा. डॉक्टर के साथ मारपीट की सूचना मिली है. मामला सही पाये जाने पर ऐसे करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन