नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद . रटना धार में नाव पलटी, डहरा धार में गहरे पानी में समा गये दो व्यक्ति रटना धार एक छोटी नाव से 12 लोग आ रहे थे. बीच धार में नाव एकाएक पलट गयी. इसमें एक बच्ची की मौत हो गयी. हालांकि, 11 लोगों को बचा लिया गया. उधर, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के डहरा […]
विज्ञापन
दुखद . रटना धार में नाव पलटी, डहरा धार में गहरे पानी में समा गये दो व्यक्ति
रटना धार एक छोटी नाव से 12 लोग आ रहे थे. बीच धार में नाव एकाएक पलट गयी. इसमें एक बच्ची की मौत हो गयी. हालांकि, 11 लोगों को बचा लिया गया. उधर, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के डहरा धार में एक महिला सहित दो व्यक्ति की डूब कर मौत हो गयी.
फुलौत : फुलौत स्थित रटना धार में नाव पलटने से 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी. वहीं 11 लोगों को बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार घास लाने के लिए रटना धार के पास खेतों में कुछ लोग गये थे. सभी घास लेकर एक छोटी नाव से आ रहे थे कि नाव बीच धार में एकाएक पलट गयी.
नाव पलटने के शोरगुल होने पर नदी किनारे ग्रामीणों ने लोगों को निकाला. लेकिन, लक्ष्मण शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री अरहुला कुमारी की मौत डूबने से हो गयी. नाव पर हलेशर शर्मा, नाजो शर्मा, नेती शर्मा, हित्तल शर्मा, दहोगी शर्मा, पारस पासवान सवार थे. वहीं बचाने के क्रम 30 वर्षीय राजन देवी डूबने के क्रम में ज्यादा पानी पी लेने से बेहोश हो गयी. उसका उपचार स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही फुलौत ओपी प्रभारी राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन किया. ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नाव पलटने से हुई अरहुला कुमारी को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया है. अरहुला के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




