पंजाब से प्रेमी के संग भागी युवती मिली

Published at :18 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब से प्रेमी के संग भागी युवती मिली

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन-बरामद प्रेमी के साथ थानाध्यक्ष प्रतिनिधि, चौसापंजाब से अपने प्रेमी के साथ शादी की नियत से भागी युवती को रविवार की रात पंजाब पुलिस ने चौसा पुलिस के मदद से थाना क्षेत्र के घोषई गांव से बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने युवती के प्रेमी गनौरी कुमार को भी हिरासत में […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन-बरामद प्रेमी के साथ थानाध्यक्ष प्रतिनिधि, चौसापंजाब से अपने प्रेमी के साथ शादी की नियत से भागी युवती को रविवार की रात पंजाब पुलिस ने चौसा पुलिस के मदद से थाना क्षेत्र के घोषई गांव से बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने युवती के प्रेमी गनौरी कुमार को भी हिरासत में ले लिया. ज्ञात हो कि घोषई निवासी मदन दास का पुत्र गनोरी कुमार पंजाब में छह वर्ष से एक सेठ के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था. 20 वर्षीय सुनीता कुमारी खेत में जब मजदूरी का काम करने आया करती थी. इस क्रम में दोनों की आंख मिचौली हो गयी. कुछ ही दिनों के बाद शादी के नियत से दोनों प्रेमी युगल भाग कर चौसा आ गये. युवती के लापता होने के बाद युवती के पिता लाल चंद ने पंजाब के आदमपुर चतरा थाना में गनौरी कुमार पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया. रविवार को आदपुर चतरा थाना के पुलिस अधिकारी चौसा पहुंचे और थानाध्यक्ष सुनील कुमार के सहयोग से देर रात छापेमारी कर प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया. थाना में युवती ने बताया कि वह दोनों शादी कर चुके है. अब जीवन भर साथ रहेंगे. चौसा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी युगल को पंजाब पुलिस के साथ भेजा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन