अज्ञात वृद्धि महिला की मौत

गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र के बभनी पंचायत स्थित राजपुत टोला नहर पर सोमवार की दोपहर एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 60 वर्षीय वृद्ध महिला आ कर नहर पर घास काट रही महिलाओं से बात करने लगी. […]
गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र के बभनी पंचायत स्थित राजपुत टोला नहर पर सोमवार की दोपहर एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 60 वर्षीय वृद्ध महिला आ कर नहर पर घास काट रही महिलाओं से बात करने लगी. इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गयी. जब तक घास काट रही महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक वृद्धा की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना के चौकीदार ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृत महिला के पास से 935 रुपये बरामद किये गये. मृतक महिला हाथ में चांदी की चूड़ी, कान में बाली व उजला रंग की साड़ी पहनी हुई है. पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










