नौ दिवसीय रामचरित मानस महाधिवेशन यज्ञ शुरू

Published at :18 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
नौ दिवसीय रामचरित मानस महाधिवेशन यज्ञ शुरू

28 मई तक चलेगा यज्ञफोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – प्रभात फेरी निकालते कुमारी कन्या कुवांरी कन्याओं ने गोढि़यारी घाट पर जल भर कर निकाली शोभा यात्राप्रतिनिधि, शंकरपुर मौरा कवियाही स्थित मौरा खाप वार्ड नंबर आठ में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय रामचरित मानस महाधिवेशन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ […]

विज्ञापन

28 मई तक चलेगा यज्ञफोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – प्रभात फेरी निकालते कुमारी कन्या कुवांरी कन्याओं ने गोढि़यारी घाट पर जल भर कर निकाली शोभा यात्राप्रतिनिधि, शंकरपुर मौरा कवियाही स्थित मौरा खाप वार्ड नंबर आठ में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय रामचरित मानस महाधिवेशन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष महंथ राधेश्याम दास ने बताया कि 18 से 28 मई तक चलेगा. सोमवार को यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में 501 कुवांरी कन्याओं ने पीत वस्त्र धारण कर कजरा नदी के गोढि़यारी घाट पर जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचा. यात्रा के क्रम मंे गरमी से निजात के लिए जगह-जगह पर लोगों द्वारा पानी व ठंडा का व्यवस्था किया गया था. यज्ञ में 19 से 27 मई तक नवाह परायण, रामायण पाठ, कथा प्रवचन किया जायेगा. वही रात्रि में वृंदावन से आये कलाकार द्वारा रास लीला व राम लीला प्रस्तुत किया जायेगा. जिसमें प्रवचन कर्ता के रूप में आचार्य ललन व रेवती रमण है. यज्ञ स्थल पर मनोरंजन के लिए राम झूला, जादूगर, सर्कस, आदि है. मालूम हो कि यह छठा महाधिवेशन यज्ञ है. इस यज्ञ का प्रथम शुभारंभ मौरा झरकाहा पंचायत के चौराहा गांव में हुआ था. प्रतिवर्ष अलग-अलग गांव में होता है. मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष मंहथ राधेश्याम दास, व्यवस्थापक पूर्व मुखिया अरुण कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष भागवत यादव, आयोजक सियाराम यादव व हरेराम यादव, सदस्य बिजेंद्र दास, रामरतन दास, सरपंच आशा देवी, दीप नारायण यादव, अवधेश कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन