वट की पूजा कर की पति के लंबी आयु की कामना

Published at :17 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
वट की पूजा कर की पति के लंबी आयु की कामना

फोटो – मधेपुरा 120कैप्शन – जिला मुख्यालय स्थित गोशाला परिसर में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागिनेंप्रभात खबर टोली, मधेपुराजिले भर में वट सावित्री पर्व आस्था के साथ मनायी गयी. सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना की. ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाये जाने […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 120कैप्शन – जिला मुख्यालय स्थित गोशाला परिसर में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागिनेंप्रभात खबर टोली, मधेपुराजिले भर में वट सावित्री पर्व आस्था के साथ मनायी गयी. सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना की. ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाये जाने वाले वट सावित्री पर्व के लिए सुहागिनों ने शनिवार को नहाय खाय कर दिन भर व्रत रख कर रविवार को नव वस्त्र धारण कर आभूषण से सुसज्जित हो कर पूजन किया. इस पूजन में सुहागिन वट वृक्ष के नजदीक पूरब या उत्तर मुंह बैठ कर पहले मंत्रोच्चारण के साथ वट वृक्ष के जड़ को सींच कर कम से कम पांच बार वट वृक्ष के चारों तरफ धागा लपेट कर वट वृक्ष की प्रदक्षिणा करती हैं. बांस की बीनी से जल को सिक्त कर नाना प्रकार के फल व मिठाइयों की प्रसाद चढ़ा कर पूजा अर्चना की जाती है. बीनी से वट वृक्ष को हवा कर सावित्री की कथा श्रवण की जाती है. सुहागिन बीनी से अपने पति को हवा दे कर पेड़ के अंगूठे का चरणामृत लेती है. इसके बाद अरबा भोजन ग्रहण करती हैं. खास कर नव विवाहिताओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है. ग्वालपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं का पर्व वट सावित्री धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र में लक्ष्मीनारायण स्थान नोहर में हजारों वर्ष पुराने वट वृक्ष के नजदीक सैकड़ों महिलाओं वट वृक्ष की पूजा कर कथा श्रवण किया. पूजा करने में मीणा देवी, मधु देवी, संजू देवी, चंदन देवी, ममता झा, पुनीता ठाकुर, सुनीता देवी आदि महिलाएं शामिल थी. नव विवाहिता रीमा भी पूजा अर्चना कर कथा श्रवण किया एवं प्रसाद वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन