ट्रक से 225 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

ट्रक से 225 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद
घैलाढ़ . परमानपुर थाना की पुलिस ने रात बरदाहा पंचयात के मूंगराहा पोखर के समीप एक ट्रक से 225 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया. वहीं ट्रक चालक व तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक जब्त कर को थाना लाया. परमानपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बैजनाथपुर की ओर से एक ट्रक में शराब लेकर लाया जा रहा है और बरदाहा में मूंगराहा पोखर पर खाली किया जायेगा. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मूंगराहा पोखर के पास ट्रक को पकड़ लिया. पकड़े गये ट्रक नंबर यूपी 12 सी टी 4528 से 225 कार्टून अंग्रजी शराब बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










