हथियार के बल पर 20 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन
हथियार के बल पर 20 हजार की लूट

हथियार के बल पर 20 हजार की लूट

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत लरहा के समीप एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 20 हजार लुट लिया. घटना के बाद पीड़ित नगर पंचायत वार्ड 11 निवासी मो लोली ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया. डायल 112 की टीम ने तत्काल छानबीन कर घटना की जानकारी लिया और पीड़ित को थाने में आवेदन देने को कहा. वहीं पीड़ित ने बताया कि वे रोज की तरह मुर्गा खरीदने निकला था. इस बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक ने पहले रुकने को कहा नहीं रुकने पर गोली मार देने की धमकी देने लगा. पीड़ित द्वारा रुकने पर हथियार दिखाकर जेब से 20 हजार नगद लुट लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन