15 वर्षीय किशोर लापता, दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोर लापता, दिया आवेदन

प्रखंड अंतर्गत चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 से एक 15 वर्षीय किशोर गुमशुदगी होने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड अंतर्गत चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 से एक 15 वर्षीय किशोर गुमशुदगी होने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परिजनों ने चौसा थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की मांग की है. घटना के संबंध में चौसा पश्चिमी पंचायत के सहौरा टोला वार्ड 10 निवासी सचिता देवी, पति विनोद शर्मा ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि मेरे पुत्र 15 वर्षीय मनीष कुमार 12 अगस्त को रात्रि करीब आठ बजे अपने घर सहौरा टोला से गुम हो गया. हमलोग परिवार में काफी खोजबीन कर रहे हैं तथा सभी रिश्तेदार के घर पता किए कहीं पता नहीं चल पाया. तब जाकर विलंब से चौसा थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन