सीएए व एनआरसी सरकार को लेना होगा वापस: पप्पू यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घैलाढ़ : प्रखंड अंतर्गत झिटकिया पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव राम जानकी मेला परिसर में एनआरसी के विरोध में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यह लड़ाई मुसलमानों का ही नहीं सभी देशवासियों की है. हिंदुस्तान में हर धर्म और जाति के लोगों के लिए जगह […]
विज्ञापन
घैलाढ़ : प्रखंड अंतर्गत झिटकिया पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव राम जानकी मेला परिसर में एनआरसी के विरोध में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यह लड़ाई मुसलमानों का ही नहीं सभी देशवासियों की है.
हिंदुस्तान में हर धर्म और जाति के लोगों के लिए जगह है, लेकिन केंद्र सरकार किसी खास मकसद के तहत सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं देश की 72 प्रतिशत आबादी को निशाना बना रही है. इसमें मुसलमान और दलित महादलित भी शामिल है. देश में 170 करोड लोगों के पास जमीन नहीं है यह लोग कैसे नागरिकता साबित करेंगे.
भ्रूण हत्या, दहेज हत्या जैसे अपराध को रोकने के बजाय एनआरसी लागू करने में व्यस्त हैं. भ्रूण हत्या व दहेज हत्या जैसे अपराध को रोकने के बजाय एनआरसी लागू करने में व्यस्त हैं. कभी नोट बंदी तो कभी जीएसटी कभी 370 तो कभी जाति धर्म के नाम पर अशांति फैलाए जा रही है. वहीं उन्होंने कहा किसी भी सूरत पर वापस लेना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










