राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 8:13 AM

विज्ञापन

मधेपुरा : कला संस्कृति विभाग व युवा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तत्वावधान में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला कबड्डी संघ सचिव सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की हर सुख-सुविधा का […]

विज्ञापन

मधेपुरा : कला संस्कृति विभाग व युवा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तत्वावधान में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला कबड्डी संघ सचिव सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जायेगा. सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता व्यवस्था किया गया है. रास बिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 608 खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था की गयी है.

38 दल प्रभारी व 10 तकनीकी पदाधिकारी प्रतियोगिता में शामिल होंगे. तकनीकी पदाधिकारी के लिए अतिथि शाला में आवासन का व्यवस्था किया गया है. सचिव अरुण ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सह आयोजन समिति अध्यक्ष नवदीप शुक्ला करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार रहेंगे.
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार शैव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसी अहमद रहेंगे. सचिव ने बताया कि उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से होगा. कई झलकियां पेश की जाएगी.
बिहार के कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का आगमन हो रहा है. उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को मैदान नंबर एक बीएन मंडल स्टेडियम में वैशाली बनाम शेखपुरा के बीच खेला जायेगा, जबकि मैदान नंबर दो टीपी कॉलेज के मैदान में भागलपुर बना मुंगेर के बीच मैच खेला जायेगा. खेल प्रेमियों में उत्साह है.
आयोजन को सफल बनाने में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सच्चिदानंद झा, जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार, रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप कुमार, क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद, खेल शिक्षक मनोज कुमार, रितेश रंजन, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, बालमुकुंद प्रसाद यादव, कैलाश कुमार कौशल, अभिमन्यु कुमार, दुर्गानंद प्रसाद, मनोज कुमार मुकुल, संजीव कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार सहयोग कर रहे हैं.
प्रतियोगिता में सौरभ ने जीता कांस्य
मधेपुरा : दानापुर के द ग्रैंड फोर्ट बैंक्वेट हॉल में 16 व 17 नवंबर को बिहार कुश्ती संघ द्वारा बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. मधेपुरा जिला कुश्ती संघ के सचिव सावंत कुमार रवि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मधेपुरा के दो खिलाड़ी फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा में नीरज कुमार व 79 किग्रा में सौरभ कुमार ने भाग लिया था, जिसमें सौरभ कुमार ने उम्दा प्रदर्शन देते हुए कांस्य पदक जीता. वही नीरज कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन दिया. सौरभ को बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
मौके पर राज्य संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार, संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी, प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी सह मधेपुरा कुश्ती संघ के सचिव सावंत कुमार रवि उपस्थित थे. सौरभ के पदक जीतने पर मधेपुरा कुश्ती संघ के अध्यक्ष सह मुख्य पार्षद नगर पंचायत मुरलीगंज श्वेतकमल उर्फ बौआ व खेल प्रेमियों ने बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन